Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश ने रख दी है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद- चंदेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश ने रख दी है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद- चंदेल

Abhinesh Pandey September 7, 2022

 

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद रख दी है। पिछली बार जनता को भ्रमित कर कांग्रेस ने सत्ता हासिल कर ली लेकिन कांग्रेस सरकार के आचरण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही, भ्रष्टाचार, अराजकता, महिला, युवा, गरीब और किसान विरोधी नीतियों के साथ ही आर्थिक कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ की आने वाली कई पीढ़ियों के कर्जदार बन जाने ने यह प्रमाणित कर दिया है कि लम्हें खता करते हैं तो सदियों को सजा भुगतनी पड़ती है। लेकिन गलती सुधारी जा सकती है।उन्होंने कहा कि जनता के आदेश को हमने विनम्रता से स्वीकार करते हुए जनादेश को शिरोधार्य किया। उन्होंने कहा भाजपा जनता के लिए चौबीसों घंटे संघर्ष कर रही है और हम सभी कार्यकर्ता लोकतंत्र के हक में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभा रहे हैं और विगत दिनों यह जनता और सत्ताधारी दल ने देखा है, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घबराहट और बौखलाहट हो रही है। उन्हें कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का अहसास दिन रात सता रहा है। वे जनता की सेवा छोड़ कांग्रेस कमांडरों की सेवा में तैनात हैं तो अब छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें राहुल गांधी का फुल टाइम ओएसडी बनने के लिए मुक्त कर देना चाहती है। भूपेश बघेल ने जनता के मन में कांग्रेस के नाम से जो चिढ़ पैदा कर दी है, वह कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी व्यक्त कर रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस के फैसले यदि राहुल गांधी के पीए और गार्ड ले रहे हैं तो भूपेश बघेल की सरकार के फैसले भी ऐसी ही मंडली ले रही है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता कांग्रेस छोड़ छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस इस भगदड़ से बचने और भारत के राजनीतिक मानचित्र में बने रहने के लिए दरअसल कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है। लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता। कांग्रेस स्वयं कांग्रेस मुक्त भारत यात्रा पर निकल पड़ी है । यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की थीम तैयार कर रहे हैं। अब साफ दिख रहा है कि अगले साल छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्र्ष्ट पंजे से मुक्त हो जायेगा।

Post navigation

Previous गणेशोत्सव 2022 : इम्प्रेसिया रेजिडेंशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी में महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़
Next रायपुर नगर पालिक निगम में सामान्य सभा की बैठक 8 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे आहुत

Related Stories

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026

Recent Posts

  • सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026, 3 फरवरी से नया रायपुर में 

You may have missed

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ

January 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.