Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़

भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Abhinesh Pandey June 17, 2022

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफ़ियाराज, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से मुक्त करना हैं- नितिन नबीन*

 

जांजगीर चाँपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जांजगीर चाँपा में सम्पन्न हुई। जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चाँपा में आहूत भाजयुमो की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वये भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चन्देल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी ओपी चौधरी,भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत, गुहाराम असगले, कृष्णकुमार राय, गुंजन प्रजापति मोजूद रहे।

 

भाजयुमो की बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर रणनीति तय की गयी। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशभर में जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के प्रथम पखवाड़े तक प्रदेशभर में बेरोजगारी विषय पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा और छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए क्रांति का आगाज करेगा। भाजयुमो के आंदोलन में मंडल स्तर से लेकर विधानसभा वार और जिला स्तर पर मशाल यात्रा, बेरोजगारी टेंट, बेरोजगारी फॉर्म, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर वार, वाल राइटिंग, पांप्लेट, वाल राइटिंग, रोजगार कार्यालय पर प्रदर्शन आदि चरणबद्ध आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गयी हैं।

 

भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार युवाओं को छलने और ठगने का काम किया जा रहा हैं। युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने तैयार हैं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाएगा। उन्होंने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो द्वारा सभी विधानसभा में निकाली गयी विकास तीर्थ बाइक रैली के लिए भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफ़ियाराज, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से मुक्त करना हैं, नशे से अपराध से मुक्त करना हैं और युवा मोर्चा ही छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफियाराज से मुक्त करने अन्याय से, नशा से अपराध से मुक्त करने क्रांति लायेगा और 2023 में कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने बूथ स्तर शक्तिकेन्द्र स्तर पर काम करने युवाओं को जोड़ने महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

 

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजयुमो पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्तिथि में भाजयुमो में काम करने का अवसर ही संघर्ष के साथ आगे बढ़ कर अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर हैं। संगठनात्मक दृष्टि से विषय रखते हुए उन्होंने कार्यविभाजन, समय प्रबंधन, परस्पर समन्वय, प्रवास, परस्पर अवसर और समान भाव से कार्य करते हुए कार्य आगे बढ़ते हुए लक्ष्य प्राप्त कर कार्य को सफल बनाने की बात कही।

 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो के आंदोलन की विस्तार से जानकारी देते हुए भाजयुमो को युद्ध स्तर पर जुटने और जनजुड़ाव के साथ तैयारी को आगे बढ़ाने और आंदोलन को हर स्तर पर सफल बनाने आज से ही युद्ध स्तर पर जुटने कहा। उन्होंने जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों को अपने क्षेत्र में आंदोलन को सफल बनाने लगातार प्रवास एवं जिला अध्यक्षों को मंडल स्तर बूथ स्तर शक्तिकेन्द्र स्तर तक जाकर आंदोलन को सफल बनाने कहा।

 

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजयुमो के प्रदेशभर में सभी विधानसभा में विकास तीर्थ बाइक रैली के सफल आयोजन के लिये बधाई दी उन्होंने कहा कि भाजयुमो की बाइक रैली से विपक्ष में तिलमिलाहट हैं भाजयुमो का जोश हाई हैं और भाजयुमो के आगामी आंदोलन से क्रांति आएगी और युवाओं के साथ अन्याय करने वालों को पता चल जाएगा कि युवा मोर्चा फ़ायर हैं फ़ायर।

 

बैठक का संचालन महामंत्री रितेश गुप्ता व टेकेश्वर जैन ने किया। बैठक में प्रदेशभर से आये भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी व सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Post navigation

Previous जयसवाल निको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में  “टेलीमेडिसीन सेंटर” का शुभारंभ
Next विश्व हिन्दु परिषद देश-विदेश में चला रहा है 5703 सेवा कार्य : आलोक कुमार

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.