Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा शराब तस्कर नेता की पैरोकारी कर रही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा शराब तस्कर नेता की पैरोकारी कर रही

Abhinesh Pandey September 22, 2022

 

शराब तस्कर के रमन, अजय, मूणत से क्या संबंध है?

 

रायपुर/22 सितंबर 2022। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि समूची भाजपा शराब तस्करी करने वाले अपने नेता के बचाव में खड़ी हुई है। भाजपा नेता शराब तस्करी करते पकड़ाया उसके गाड़ी से 14 से अधिक शराब की बोतल मिली है। जिसमें कुल 13 लीटर शराब थी। बार्डर में सीसीटीवी के कैमरे लगे है। उसमें गाड़ी की रिकार्डिंग है। आरोपी की गाड़ी से जप्ती के समय उसकी वीडियो रिकार्डिंग की गयी थी। गाड़ी में जय सियाराम लिख कर शराब तस्करी का काम जयराम दुबे कर रहा था। भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ भी लिखा था। ऐसा बताया गया कि पूर्व में भी यह व्यक्ति बार्डर पर गाड़ी तीव्र गति से भगाकर जाता था इसी से पहले से इसकी गाड़ी पर निगाह थी कि कुछ तो गड़बड़ है। शराब की जप्ती के समय उस व्यक्ति ने खुद को भाजपा का नेता होने की धमकी दिया। मेरी पहुंच रमन सिंह, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर तक है। पुलिस को धमकाया दुश्मनी ले रहे देख लूंगा। तब पता चला कि यह व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता है। इसके पहले भी भाजपा के और भी नेता शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा चुके है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बालोद, बलौदाबाजार में भाजयुमो नेता गुप्ता, मुंगेली में भी पकड़ाया था। 15 वर्षो तक भाजपाई शराब की तस्करी में लिप्त थे। अभी भी सफेद पोश तरीके से यह काम कर रहे। जयराम दुबे की गिरफ्तारी से यह साबित हो गया। दुर्भाग्यजनक है कि पूरी भाजपा शराब तस्कर के बचाव में कुतर्क कर रही। भाजपा शराबबंदी के मुद्दे पर राजनीति करती है उसके नेता शराब तस्करी करते है और पूरी पार्टी शराब तस्कर के बचाव में प्रेस कांफ्रेंस कर कुतर्क करती है। भाजपा का हाथ शराब तस्करों के साथ। आरटीआई एक्टिविस्ट होने का मतलब यह नहीं होता कि आपको शराब तस्करी का लाइसेंस पा गये। उन्होंने जो दस्तावेज सामने रखे थे उसका जवाब दिया जा चुका है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि अपने शराब तस्कर नेता पर कार्यवाही करने के बजाय भाजपा उसको संरक्षण दे रही। यह भाजपा का असली चरित्र है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, मणी प्रकाश वैष्णव उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous भूपेश बघेल बौखला कर लखमा का बेहूदा उपयोग कर रहे- केदार कश्यप
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन सम्पन्न 

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.