Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा नफरत की सौदागर -कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

भाजपा नफरत की सौदागर -कांग्रेस

Abhinesh Pandey May 19, 2022

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/19 मई 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस भारत माता की सभी संतानों में कोई भेदभाव नहीं करती और सभी के बीच शांति सौहार्द और भाईचारे की पक्षधर है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा का यही चाल चरित्र बृजमोहन अग्रवाल के बयान से जाहिर हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के सभी वर्गों के साथ बिना किसी भेदभाव के समानता का व्यवहार किया और कांग्रेस के नेतृत्व में देश का विकास हुआ। आज के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कराह रही है। देश के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय भाजपा का ध्यान भारतीयों को एक दूसरे से लड़ाने उलझाने और अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने पर लगा हुआ है। भाजपा नहीं चाहती कि भारत में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे इसीलिए उन मुद्दों को जानबूझकर हवा दी जा रही है जिनसे भारतीय समाज की एकता विखंडित हो और देश के दुश्मन इसका फायदा उठाएं। भाजपा नहीं चाहती कि देश में अमन चैन बना रहे और सब मिलकर भारत की तरक्की में योगदान दें। इसलिए वह सांप्रदायिकता भड़काने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कभी वोट मांगते समय हिंदू मुस्लिम का भेद किया है जो वह आज यह कर रहे हैं। भाजपा का एजेंडा भारतीयों को तोड़कर सत्ता में बने रहना है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव की आहट आते ही सारे भाजपाई ध्रुवीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। कांग्रेस ने कभी भी किसी भी वर्ग अथवा समाज के साथ भेदभाव नहीं किया। कहने को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास कैसी बातें करते हैं लेकिन हकीकत यही है की भाजपा सबके साथ नहीं है। भाजपा सिर्फ एक आंख से देख रही है और बृजमोहन जैसे नेता भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। यदि भाजपा सबके साथ है, सबका विकास चाहती है, वह सबका विश्वास चाहती है तो फिर इस तरह की कलह क्यों पैदा की जा रही है? भाजपा जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाती है ऐसे मुद्दों को तूल देती है जो भारत की एकता को शर्मसार करते हैं भाजपा ने कभी भी देश को जोड़ने की कोशिश नहीं की, बल्कि वह देश को तोड़ने का षड्यंत्र करती है। बृजमोहन अग्रवाल को समझना चाहिए कि वह भारत के लोगों को तोड़ने वाली मानसिकता की अंधभक्ति करके आखिरकार भारत का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं क्या वे चाहते हैं कि भारत में सभी एक दूसरे से लड़ते रहें? यह लोकतांत्रिक देश में भला कैसे संभव है?

 

Post navigation

Previous भूपेश बतायें कि सलमान खुर्शीद से सहमत हैं कि नहीं- बृजमोहन
Next लालू यादव व परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.