Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा को छत्तीसगढ़ में कानून का राज रास नहीं आ रहा- कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

भाजपा को छत्तीसगढ़ में कानून का राज रास नहीं आ रहा- कांग्रेस

Abhinesh Pandey February 18, 2022

 

’विष्णु देव साय के बयान पर कांग्रेस ने की कड़ी आपत्ति’

रायपुर/18 फरवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कड़ा ऐतराज करते हुए कहा है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में कानून का राज रास नहीं आ रहा। छत्तीसगढ़ में कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। किसी भी अपराध का आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाता है। भाजपा सरकार के समय यही छत्तीसगढ़ अपराधियों का अभयारण्य बन गया था। बाहरी अपराधी आकर वारदातों को अंजाम देते थे और पकड़े नहीं जाते थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सारे भाजपा नेता तब निर्लज्ज हो जाते हैं जब सार्वजनिक जीवन में उनके नेता पुलिस, राजनीतिक विरोधियों से गाली गलौज करते हैं और अनुसूचित जाति के युवाओं के साथ मारपीट करते हैं। भाजपा का नया नारा है कि उसके नेता अपराध करें तो लीला है। कवर्धा में अमन चैन बिगाड़ने के आरोपी सांसद तथा पूर्व सांसद के बचाव में ये राजभवन से लेकर स्पीकर तक पहुंच जाते हैं। इन्हें अपराध करने की छूट चाहिए, जो मिलने वाली नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जगदलपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली माँ, बेटे की लाश के मामले की पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है तथा अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम करती है। भाजपा अध्य्क्ष विष्णु देव साय कानून व्यवस्था पर व्यर्थ की राजनीति न करें। पुलिस को अपना काम करने दें। दरअसल भाजपा का सारा ध्यान अराजकता फैलाने दंगे फसाद भड़काने तथा गुंडागर्दी करने कराने में ही लगा रहता है। भाजपा पुलिस का मनोबल गिराने का काम करती है। विष्णुदेव साय यह याद रखें कि अब छत्तीसगढ़ पुलिस राजनीतिक मोहरा नहीं है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने वाली सक्षम पुलिस है। अब पुलिस का वैसा दुरुपयोग नहीं होता जैसा भाजपा के राज में बिलासपुर के कांग्रेस भवन में तथा महासमुंद में तत्कालीन निर्दलीय विधायक के साथ किया गया था। साय को खुली चुनौती है कि वे भाजपा और कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था के हर पहलू पर खुली बहस कर लें। बेबुनियाद आरोप लगने से बचें।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुद्दा विहीन भाजपा को मुद्दे हम दिए देते हैं कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ का जीएसटी की रकम दिलाएं। उसना चावल ख़रीदवायें। मनरेगा से लेकर खाद कटौती तक की बहाली कराएं। छत्तीसगढ़ के गरीबों का आवास का रद्द किया गया आवंटन बहाल कराएं। लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलेगी। यह दोहरा चरित्र छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी समझ रही है।

 

Post navigation

Previous शिक्षकों के अलावा 10 से कम कर्मचारी वाले स्कूल संस्थान चिंता ना करें … मनोज सिंह ठाकुर
Next Bachchan Pandey का Trailer Release, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.