Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बूथ और गांव तक मजबूती ,1 मई से 11 मई तक ‘आप’ का 90 विधान सभाओं में कार्यकर्त्ता सम्मलेन
  • छत्तीसगढ़

बूथ और गांव तक मजबूती ,1 मई से 11 मई तक ‘आप’ का 90 विधान सभाओं में कार्यकर्त्ता सम्मलेन

Abhinesh Pandey April 30, 2022

 

*चुनावप्रभारी गोपाल राय और प्रदेशप्रभारी संजीव झा ने नियुक्त किये 90विधानसभा आब्जर्वर*

*दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिडलान ने रायपुर और मुंगेली प्रवास के दौरान संगठन मजबूती के लिए दिये जरुरी टिप्स*

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आने वाले 2023 के विधानसभा सभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश में सभी 90विधानसभाओं में 1मई से 11 मई 2022 तक कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पार्टी सम्मेलन को दिशानिर्देश अनुसार आयोजित करवाने के लिए सभी 90विधानसभाओं के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं। आप पार्टी द्वारा प्रदेश में मजबूत संगठन की क़वायद जारी है।
3 दिन पूर्व ही दिल्ली विधानसभा किया उपाध्यक्ष राखी बिडलान का रायपुर और मुंगेली प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती हेतु जरुरी टिप्स दिए। राखी बिडलान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां सिर्फ वादा करती हैं और सरकार में आने के बाद अपना वादा भूल जाती हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में जनता से किये वादे को पूरा किया है और जनहित कि सरकार चला रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वहीं प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा द्वारा 29 अप्रैल को ज़ूम मीटिंग में सभी विधानसभाओं के प्रभारी और ऑब्जर्वर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये गांव गांव तक संगठन विस्तार को मजबूत बनाने और हर बूथ की मजबूती का लक्ष्य दिया।

कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपाल राय ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ के हरेक विधानसभा में आम आदमी पार्टी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन करेगी । साथ ही जनसंवाद के माध्यम से गांवों में जाकर सीधे प्रदेश की जनता से बातचीत करेगी ।

गोपाल राय ने कहा कि ‘बदलबों छत्तीसगढ़’ के नारे के साथ छत्तीसगढ़ में भी पार्टी बनाएंगे “आप” की सरकार। छत्तीसगढ़ में आप 2023 के चुनाव की तैयारी कर रही है, दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में भी यही कोशिश है कि यहां आप की सरकार बने, हमने रायपुर बिलासपुर में विजय रैली के माध्यम से अपनी उपस्तिथि दर्ज करा दी है , छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ गांव व मोहल्लों में जाने का निर्णय लिया गया, इसके लिए प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओ का ट्रेनिंग भी हो गई है।

चुनाव प्रभारी गोपाल राय जी ने आगामी रणनीति के तहत बताया कि 1 मई से 11 मई तक विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है । 25 मई से 25 जून तक गांव और मोहल्ले में जन संवाद करेंगे । 3 जुलाई को कांकेर में संकल्प यात्रा निकाली जाएगी ।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा भूपेश सरकार को लेकर लोगों का मोह भंग हुआ है, 15 साल के भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को इस सरकार ने 3 साल में तोड़ दिया, कोई भी ट्रांसफर पोस्टिंग बिना पैसे के नहीं हो रही, जनता से किए गए वादों को भी इन्होंने पूरा नहीं किया , कांग्रेस के राज में प्रदर्शनकारियो की संख्या बढ़ी है चारों ओर सिर्फ आंदोलन और प्रदर्शन चल रहे है।आम जन का विश्वास इस सरकार से उठ गया है।आदिवासियों से किए गए सारे वादे भूल गई है कांग्रेस सरकार ।आम जन मानस की अब यह अवधारणा और मजबूत हो रही है कि छत्तीसगढ़ में 2 बार कांग्रेस और 3 बार बीजेपी को मौका दिया गया, अब छत्तीसगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है ।

 

Post navigation

Previous इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के लाइफ लाइन एक्सप्रेस के समापन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा RIECT – 2022  विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.