Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिजली संकट पर गंभीर हुई सरकार, अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
  • राष्ट्रीय

बिजली संकट पर गंभीर हुई सरकार, अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Abhinesh Pandey May 2, 2022

 

नई दिल्ली। देश में गहराते बिजली संकट पर अब केन्द्र सरकार गंभीर दिख रही है। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद हैं। दरअसल भीषण गर्मी और लू की वजह से देश भर में बिजली की डिमांड बहुत बढ़ गई है। आंकड़े बताते हैं कि बिजली की मांग 13.2 फीसदी बढ़कर 135 बिलियन किलोवॉट पर पहुंच गई है। उत्तर भारत में बिजली की जरूरत में 16 फीसदी और 75 फीसदी के बीच इजाफा हुआ है। इतनी आपूर्ति नहीं हो पाने की वजह से कई राज्यों में घंटों बिजली कटौती हो रही है।
उधर पॉवर स्टेशन में ज्यादा बिजली पैदा करने के दबाव की वजह से कोयले की खपत बढ़ गई है। ऐसे में कई राज्य कोयले की कमी की भी शिकायत कर रहे हैं। रेलवे ने कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और मालगाडिय़ों को रास्ता देने के लिए करीब 700 सवारी गाडिय़ों का परिचालन भी रद्द कर दिया है। इसके बावजूद राज्य सरकारें कोयले की कमी का मुद्दा उठा रही हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में कहा कि पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध नहीं होने से कोयला की गंभीर कमी है और अगर पॉवर प्लांट बंद किए गए तो बिजली सप्लाई करने में परेशानी आ सकती है।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “कैरियर प्रोग्राम्स इन फैशन डिजाइन एंड इंटीरियर डिजाइन” विषय पर सेमिनार का आयोजन संपन्न
Next पटवारी की संलिप्तता से कोटवारी जमीन को बेंचने की कूटरचना,पुलिस में शिकायत

Related Stories

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026
India’s First Digital Museum Dedicated to Tribal Heroes to Feature on Kartavya Path
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

India’s First Digital Museum Dedicated to Tribal Heroes to Feature on Kartavya Path

December 29, 2025

Recent Posts

  • रायपुर पश्चिम में ‘स्मार्ट अधोसंरचना’ का स्वर्णिम अभ्युदय: विधायक राजेश मूणत ने टाटीबंध में समर्पित किया प्रदेश का सबसे भव्य ‘महतारी सदन
  • एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव
  • रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ का पहला एबीओ-इनकम्पैटिबल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट सफल

You may have missed

रायपुर पश्चिम में ‘स्मार्ट अधोसंरचना’ का स्वर्णिम अभ्युदय: विधायक राजेश मूणत ने टाटीबंध में समर्पित किया प्रदेश का सबसे भव्य ‘महतारी सदन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम में ‘स्मार्ट अधोसंरचना’ का स्वर्णिम अभ्युदय: विधायक राजेश मूणत ने टाटीबंध में समर्पित किया प्रदेश का सबसे भव्य ‘महतारी सदन

February 11, 2026
एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

February 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

February 11, 2026
धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

February 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.