Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बिजली बिल हॉफ का वादा करने वाले कर रहे हैं जनता की जेब साफ- डॉ. रमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिजली बिल हॉफ का वादा करने वाले कर रहे हैं जनता की जेब साफ- डॉ. रमन

Abhinesh Pandey September 14, 2022

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में बिजली की दर बढ़ाये जाने को जनता का शोषण निरूपित करते हुए राज्य सरकार से इस मूल्यवृद्धि को वापस लिए जाने पर जोर दिया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि
बिजली बिल हॉफ करने का झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार लगातार जनता की जेब साफ कर रही है। जनता के मेहनत के पैसों पर डाका डाल रही है। बिजली कंपनी को लूटमार कंपनी बना दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिजली मीटर रीडिंग और बिल बांटने का ठेका देने वाली सरकार आम जनता को बिजली के झटके महसूस करा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह
सरकार अभी 4 साल पूरे नहीं कर पाई है लेकिन लगभग 4 बार बिजली के बिल बढ़ाकर जनता की जेब काटने का काम किया है। इस बार तो हद हो गई। बिजली के दाम सीधा 13 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं जिससे 900 रुपये का बिल भरने वाले लोगों को 120 रुपये ज्यादा देने होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अभी कुछ महिने पहले ही भूपेश सरकार ने बिजली के दाम 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट बढाये थे और अब 30 पैसे बढाकर आम जनता की कमर तोडने का काम किया है। बिजली व्यवस्था में सुधार तो भूपेश बघेल कर नहीं रहे लेकिन बिजली को वसूली का कारोबार जरूर बना दिया है। भाजपा शासनकाल में बिजली जाती नहीं थी। सस्ती बिजली मिलती थी। किसानों को बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ता था। अब स्थिति यह है कि कोई ठिकाना नहीं है कि कब बिजली जायेगी और जाने कब आयेगी। सरकार का सारा ध्यान इस पर है कि जनता को कैसे निचोड़ा जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उन बेहद चुनिंदा सरकारों में है जो जनता से किये वादों के उलट काम कर रही है। पंजाब में कांग्रेस ने यही किया और साफ हो गई। भूपेश बघेल तो वादाखिलाफी में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार से दस कदम आगे हैं। जनता को राहत देने की बजाय उससे लूट खसोट हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत का पैसा अपने आलाकमान को दिल्ली भेज रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर बिजली की कीमत बढाकर कांग्रेस सरकार कौन से चुनाव की तैयारी कर रही है?

Post navigation

Previous मोदी सरकार के अडानी प्रेम के कारण देश में बिजली का दाम बढ़े- सुशील
Next भारतीय जैन संगठन आयोजित करेंगें जगदलपुर और सुकमा में दिव्यांग सेवा शिविर

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.