Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान के नाम पर एसएमएस भेजकर कर रहे हैं ठगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान के नाम पर एसएमएस भेजकर कर रहे हैं ठगी

Abhinesh Pandey June 25, 2023

रायपुर। ठगने वालों ने हमेशा नए नए तरीके ढूंढ लिए हैं.सब कुछ आनलाइन मैसेज के चक्कर में हो रहा है। सुविधा अब परेशानी का कारण भी बनने लगा है। पहले फोन पर बिजली बंद होने या संबंधित शिकायतें की जाती थी अब एप का जमाना आ गया.रायपुर पुलिस ने स्कैम अलर्ट जारी किया है उसमें नया स्कैम अलर्ट बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान से जुड़ा है। इसमें एक एसएमएस ठग भेज रहे हैं। इसे देखकर लगेगा कि बिजली विभाग का मैसेज है, लिंक पर क्लिक करते ही ठग बैंक अकाउंट हैक कर रकम उड़ा रहे हैं।

रायपुर पुलिस के मुताबिक इलेक्ट्रिकसिटी बिल घोटाले करने वाले जालसाज बड़ी ही चालाकी से बिजली बिल उपभोक्ता के फोन नंबर या फिर वाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजते हैं। जिस मैसेज में लिखा होता है कि ग्राहक आज से आपकी बिजली कनेक्शन को काट दिया जाएगा। क्योंकि आपने पिछले महीने का बिल भुगतान नहीं किया है।

कृपया करके तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। जिस पर ग्राहक फोन कर देते हैं, जिसके बाद जालसाज बकाया बिजली बिल भुगतान के नाम पर उपभोक्ता से उनके बैंक अकाउंट की जानकारी लेता है, जिसके बाद बिजली बिल उपभोक्ता के खाते का सारा पैसा गायब करके लापता हो जाते हैं।

आपको प्राप्त मैसेज को ध्यान से पढऩा चाहिए। उसके बाद जिस नंबर से यह संदेश आया है उसकी पहचान करें। अगर वह नंबर जालसाज का होगा तो वह पर्सनल नंबर से आया होगा, जबकि असली बिल भुगतान का मैसेज अधिकारिक नंबर से आता है।

जालसाज तुरंत बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं। आसान भाषा में कहें तो वह आपके अंदर दहशत पैदा करते हैं कि आपके घर की बिजली कट जाएगी। जिससे आप जल्दी से जल्दी पेमेंट करने के प्रक्रिया को आगे बढ़ा दें, जिससे जालसाज ठगी को अंजाम दे सके।

– वाट्सएप और फोन एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले बिजली भुगतान के मैसेज को ध्यान से पढ़ें। अगर आप मैसेज को ध्यान से देखेंगे तो उसमें कई सारी व्याकरण और स्पेलिंग मिस्टेक दिखाई देंगी। जो उसके जालसाजी वाले मैसेज होने का एक और सबूत है।

किसी भी रैंडम आने वाले मैसेज पर विश्वास न करें। साथ ही उस मैसेज में दिए गए नंबर पर फोन न करें। बिजली बिल का भुगतान करने से पहले आप यह जांच लीजिए किस सोर्स को पेमेंट करने जा रहे हैं।

Post navigation

Previous रानी दुर्गावती जी भारतीय गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक थी: केदार कश्यप
Next देह व्यापार के विरूद्ध रायपुर पुलिस की छापामार कार्यवाही

Related Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

October 7, 2026
हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने AICTE के ‘जुग जुग जियो अभियान’ के तहत अंगदान संकल्प और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया

You may have missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

October 7, 2026
हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026
नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

October 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.