Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया : 2100 युवा बने बस्तर फाइटर आरक्षक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया : 2100 युवा बने बस्तर फाइटर आरक्षक

Abhinesh Pandey August 16, 2022

00 वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में देंगे अपना सहयोग

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर सहित क्षेत्र में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर फाईटर्स नामक विशेष बल के गठन हेतु नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन स्वीकृत नवीन पदों में बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव जिले में बस्तर फाईटर आरक्षक के 300-300 कुल 2100 पद स्वीकृत किए गए थे। संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2100 बस्तर्स फाइटर्स की चनय सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए बस्तर संभाग के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। इसके अंतर्गत माह मई-जून में शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंको) में योग्य पाये गये 5405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिला मुख्यालय में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा संपन्न की गई। इस लिखित परीक्षा में संभाग के कुल 5330 उम्मीदवार शामिल हुये थे।

बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा में प्राप्तांको (मेरिट क्रमानुसार) के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों का 01 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संबंधित सभी जिला मुख्यालय में 20 अंको का साक्षात्कार लिया गया। उपरोक्त समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाईटर आरक्षक पद हेतु 15 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अंदरूनी वनांचल क्षेत्र में रूबरू होने के दौरान बल सदस्यों को स्थानीय बोली की जानकारी नही होने से अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में जिले के स्थानीय भर्ती होने के साथ-साथ क्षेत्र की बोली के जानकार अभ्यर्थियों के चयन होने पर भाषा की चुनौती को दूर करने के साथ-साथ स्थानीय जनता एवं पुलिस के संबंध को और भी मजबूती मिलेगी।

Post navigation

Previous डीए वृद्धि का आदेश हुआ जारी
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related Stories

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

You may have missed

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.