Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प

Abhinesh Pandey February 17, 2022

 

टॉय ट्रेन, बागवानी बनेगा लोगों के आकर्षण का केंद्र
क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश ने किया एनर्जी पार्क का निरीक्षण

रायपुर, 17 फरवरी 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बस्तर जिले के घाटलोहंगा में स्थित एनर्जी पार्क (बस्तर हॉट) को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। उर्जा का मुख्य óोत अक्षय उर्जा से संचालित इस पार्क में ज्ञान-विज्ञान की जानकारी दी जाती है। अब इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर ट्राय ट्रेन, हाथी-घोड़ों की कृतियां एवं झूला का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार उपलब्ध करने के इंतजाम भी किए जाएंगे।

मंगलवार को क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में निर्माण कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एनर्जी पार्क को नवीन स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और यहां से लौटकर पर्यटक इस पार्क की खूबियों के बारे में लोगों को बताए। श्री स्वर्णकार ने कहा कि यहां पर बागवानी का निर्माण किया जाएगा। जिससे पार्क की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। श्री स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क में बन रहे इलेक्ट्रॉनिक टॉय ट्रेन का ट्रायल भी देखा और संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
इस पार्क में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आमचो बस्तर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है, सेल्फी प्वाइंट अलग-अलग स्थानों पर बनाए जायेंगे। यहां पर स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराई जाएगी जो कि बस्तर आर्ट बनाएंगे, बस्तर के व्यंजन परोसेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। एनर्जी पार्क में बच्चों को लुभाने के लिए भी कई प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसमें हाथी-घोड़े की कृतियां होगी तो बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व कई प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।
पार्क निरीक्षण के दौरान क्रेड़ा के अधीक्षण अभियंता श्री पी.के. जैन, कार्यपालन अभियंता श्री डी.डी. सिदार, जिला प्रभारी बस्तर श्री जी.आर. मरकाम, सहायक अभियंता श्री कमलेश पटेल, श्री अनुपम मिश्रा, श्री अमित जैन, पार्क प्रभारी श्री नीलकंठ नाग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous ​​​​​​​अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Next मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम…

Related Stories

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान

You may have missed

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026
होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

July 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.