Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्राकृतिक रूप से धरती पर जन्मे प्रत्येक प्राणी को जीवन, विकास, संरक्षण और सहभागिता का अधिकार – गोकुलानंदा पंडा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राकृतिक रूप से धरती पर जन्मे प्रत्येक प्राणी को जीवन, विकास, संरक्षण और सहभागिता का अधिकार – गोकुलानंदा पंडा

Abhinesh Pandey August 25, 2022

बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए मैट्स विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम आयोजित किया

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए आहवान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामान्य जन को संवेदनशील बनाते हुए बाल अधिकारों के प्रति उन्हें सही दृष्टिकोण प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती तेजकुंवर नेताम छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण की अध्यक्षत ने की। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए अपने सम्भाषण में कहा कि प्राकृतिक रूप से धरती पर जन्मे प्रत्येक प्राणी को जीवन, विकास, संरक्षण और सहभागिता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने युवा वर्ग का आहवान किया कि वे आगे बढ़कर इस दिशा में कार्य करें। श्री पंडा ने आयोग को इस सकारात्मक पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। मैट्स विश्वविद्वालय की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शाईस्ता अंसारी ने भी आयोग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिभागियों को इस विषय को अपने जीवन और समाज में ले जाने की अपील की। मैट्स विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। विभाग की ओर से डॉ. अंशु श्रीवास्तव, श्रीमती चित्रा पांडे, मि. अशफाक हुसैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गतिविधियों, रचनात्मक खेल और फिल्मों तथा सहज प्रदर्शन के माध्यम से आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे ने बाल अधिकारों के संबंध में रोचक जानकारी दी। सारे कार्यक्रम को समस्त छात्रों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया। डॉ. वी रामाराव, डायरेक्टर आफ भिलाई इंस्टीटियूट आफ टेक्नालाजी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की सराहना कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने की तथा मैट्स विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया जी एवं कुलपति श्री प्रो. के. पी. यादव ने भविष्य में इस तरह के सराहनीय प्रयास की आकांक्षा करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश
Next गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.