Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – कवासी लखमा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – कवासी लखमा

Abhinesh Pandey September 22, 2022

 

*प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री एवं बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस भवन में ली नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक*

 

*जिला कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण की संयुक्त बैठक लेकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुए प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा*

जगदलपुर।

प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री श्री कवासी लखमा जी ने कांग्रेस भवन ( राजीव भवन ) में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण की संयुक्त बैठक लेकर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुए तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रण प्राण से जुट जाने का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

*इस अवसर पर उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का महत्व समझाते हुए कहा की आज जमाना सोशल मीडिया का है हर कार्यकर्ता आज सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और जनता भी सोशल मीडिया पर है अतः सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग कर प्र्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें उन्होंने कहा की हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रही है पूरे देश में छत्तीसगढ़ की इकलौती सरकार है जो छत्तीसगढ़ में धान का मुल्य सबसे अधिक दे रही है इस वर्ष धान का मुल्य 2640 हो गया है राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना के माध्यम से भूमिहीन किसानों को सात हजार रुपए प्रदान की जा रही है गोधन न्याय योजना के माध्यम से हमारी सरकार गोबर तथा गोमूत्र की खरीदी कर रही है राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक लाख रुपए प्रति वर्ष प्रदान की जा रही है मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से घर घर तक आवश्यक दस्तावेज पहुंचाया जा रहा है एवं खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के माध्यम से स्वास्थ के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आप कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए जिससे की हम 2023 के विधानसभा चुनावों में भी अभूतपूर्व बहुमत से सरकार बनाने में सफल होंगे।

 

*इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य समेत जनप्रतिनिधी ,ब्लाक अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन सम्पन्न 
Next पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख से शिव महापुराण कथा 9 से 13 नवंबर गुढ़ियारी में

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.