Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने राजधानी से लगे मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने राजधानी से लगे मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपा

Abhinesh Pandey June 6, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को राजधानी से लगे गांव मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपकर आगामी 9 जून को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम व पुतला दहन का एलान किया है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि राजधनी से लगे गांव मोहरेगा-कठिय-हिरमी ग्राम की सड़क की बदहाली बयां करती है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास के खोखले दावे कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि मोहरेगा-कठिया-हिरमी मार्ग एक प्रमुख मार्ग है, जहाँ स्थित बड़े सीमेंट उद्योग, पॉवर प्लांट तथा क्रेशर उद्योग से निकलने वाले उत्पाद एवं कच्चे माल के परिवहन हेतु अधिकतम क्षमता के वाहन चलते हैं। उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है जिससे आएदिन छोटी-बड़ी दुर्घटना आम बात हो गई है। आम जन का पैदल चलना भी उक्त सड़क पर दूभर जान पड़ता है। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी घोषणा की गयी है, किंतु मार्ग पुनर्निर्माण संबंधी कोई अन्य प्रक्रिया नहीं की गई है। आने वाली बरसात में स्थिति भयावह हो जायेगी। इतनी बदतर स्थिति होने के बाद भी शासन-प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार ही नहीं है। इसके विरोध में शासन-प्रशासन को जगाने भाजपाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ दिनांक 09 जून को शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय चक्का जाम, धरना प्रदर्शन व पुतला दहन करेगी। श्रीमती वर्मा ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, दूध वाहन, डीजल टैंकर, शव वाहन जैसे मूलभूत आवश्यक सेवाएं की निर्बाध जारी रहेंगी।

इस दौरान खिलावन, बबलू शर्मा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रूपेन्द्र कटरिया, कुभकरन साहू, देवेंद्र वर्मा, लेखू सेन, मोहन वर्मा, देव कुमार, नारायन साहू, हीरा वर्मा, मनी राम यादव देव नाथ भागेला, धुरु हुमन साहू, संतोष वर्मा, सन्तु वर्मा, श्री वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, खमतराई वार्ड पार्षद गोदावरी साहू, गज्जू साहू, दुर्वास मटाले आदि उपस्थित थे।
—————————-

Post navigation

Previous यूनिपोल घोटाले में रायपुर महापौर दें इस्तीफा,कार्यवाही न होने पर होगा जंगी प्रदर्शन -आम आदमी पार्टी
Next जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने मनाया पर्यावरण दिवस

Related Stories

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

You may have missed

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.