Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पॉलिएस्टर से तिरंगा बनवा कर मोदी सरकार महिलाओं की आजीविका छीन लिया-कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पॉलिएस्टर से तिरंगा बनवा कर मोदी सरकार महिलाओं की आजीविका छीन लिया-कांग्रेस

Abhinesh Pandey August 6, 2022

 

रायपुर/06 अगस्त 2022। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने तिरंगा राष्ट्रध्वज निर्माण के लिये पॉलिएस्टर के उपयोग की छूट देकर देशभर की महिलाओं के रोजगार को छीनने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खादी से तिरंगा बनाने पर लाखों लोगों की आजीविका टिकी है और इसमें ज्यादातर महिलाएं हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने चीन से आयातित पॉलिएस्टर से तिरंगा बनाने का नियम पास करके इन दशकों से तिरंगा बना रहे इन लोगों की आजीविका पर चोट की है। तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। घर-घर में, हर हिंदुस्तानी के दिल में तिरंगे के प्रति मान का भाव है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक लाखों लोगों ने तिरंगे के लिए बलिदान दिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हर भारतीय भाजपा सरकार से कुछ सवाल पूछ रही है। भाजपा में साहस हो तो देश की जनता के इन सवालों का जवाब दें-*

1. क्या भाजपा सरकार तिरंगे को अशुभ कहने वाले संगठन आरएसएस की निंदा करेगी?

2. क्या आरएसएस से सवाल पूछा जाएगा कि उसने अपने मुख्यालय पर 52 वर्षों तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया?

3. खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका नष्ट क्यों की जा रही है?

4. चीन से मशीन निर्मित, पॉलिएस्टर झंडे के आयात की अनुमति भाजपा सरकार ने क्यों दी?

5. देश के लाखों स्व सहायता समूह जिनके द्वारा निर्मित खादी का तिरंगा देश भर में फहराया जाता था उनकी आजीविका के बारे में भाजपा के पास क्या योजना है?

6. भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के मूलस्वरूप हिन्दू महासभा का गठन 1925 में हुआ, देश आजाद 1947 में हुआ इन 22 सालों तक भारत के आजादी की लड़ाई में हिन्दू महासभा का क्या योगदान था? 1947 में जब देश आजाद हुआ तब दीनदयाल उपाध्याय 32 वर्ष के परिपक्व नौजवान थे देश की आजादी की लड़ाई में उनका क्या योगदान था? कितनी बार जेल गये?

7. 1942 में कांग्रेस महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत छोड़ो आंदोलन चला रही थी तब भाजपा के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंग्रेजी हूकूमत को सलाह दे रहे थे कि भारत छोड़ो आंदोलन को क्रूरतापूर्वक दमन किया जाना चाहिये। भाजपा अपने पितृ पुरुष से कितना सहमत है।

8. तिरंगे के प्रति सम्मान का आडंबर कर रही भाजपा के आदर्श गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज मानने से ही मना कर दिया था। भाजपा गोलवलकर की निंदा करेगी?

 

Post navigation

Previous मंत्री अमरजीत भगत का भ्रमण कार्यक्रम
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भेंट मुलाकात में किया वादा निभाया – बुजुर्ग को इलाज के लिए मिले 4 लाख

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.