Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व की रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया लेकिन किसानों को 2100 रु धान की कीमत, 300 रु बोनस नही दिया – सुरेन्द्र वर्मा
  • छत्तीसगढ़

पूर्व की रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया लेकिन किसानों को 2100 रु धान की कीमत, 300 रु बोनस नही दिया – सुरेन्द्र वर्मा

Abhinesh Pandey March 12, 2022

*पूर्व की रमन सरकार कर्ज लेकर घी पी रही थी और उस दौरान किसान आत्महत्या कर रहे थे*

रायपुर /12 मार्च 2022। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा कर्ज मामले में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिए, सरकारी संपत्तियों को गिरवी रखे लेकिन न तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की माता कौशल्या मंदिर एवं रामवनगमन पथ निर्माण कराये, न किसानों की सेवा किये, न गौ माता की सेवा किये। रमन सरकार ने वादानुसार किसानों को धान की कीमत 2100 रु प्रति क्विंटल और प्रति क्विंटल 300 बोनस नही दिया। आदिवासी वर्ग को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय और परिवार के एक सदस्य को नौकरी नही दिया। शिक्षकों की नियमित भर्ती नही किया। उस दौरान किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे, युवा रोजगार के लिए तरस रहे थे, मजदूर पलायन कर रहे थे। धान खरीदी केंद्रों में पक्का चबूतरा नही बना पाए। कांग्रेस की सरकार ने कर्ज किसानों की धान खरीदी के लिये लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों की मदद के लिये लिया है। भाजपा के समान कमीशनखोरी करने के लिये कर्जा नहीं लिया। भाजपा ने 14000 करोड़ नया रायपुर में लगा दिया। वहां आज तक बसाहट नहीं हुई। स्काई वॉक बना दिया, कोई उपयोग नहीं। रमन सिंह कमीशनखोरी करने कर्ज लेते थे। भूपेश सरकार जनता को आर्थिक रूप से मजबूत करने कर्जा लिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कर्ज मामले में झूठ और अफवाह फैला रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को कर्ज इसलिए लेना पड़ रहा क्योकि केंद्र में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव, सौतेला व्यवहार कर रही। राज्य के हिस्से की राशि को रोक रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जितना कर्ज लिया है, उससे तीन गुनी राशि किसानों, मजदूरों, गौपालको के खाते में जमा कराई है। भाजपा कर्ज को लेकर पहले आत्मचिंतन करें। मोदी सरकार सात साल में किसी का भला नहीं कर पाई।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में “वोकल फॉर लोकल एन इकोनॉमिक फाउंडेशन ऑफ सेल्फ-रिलायंट इंडिया” पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
Next राजधानी में “ई मोबिलिटी” पॉइंट की शुरुआत, 1 महीने तक मुफ्त में कर सकते हैं वाहन चार्ज…

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.