Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पूर्ववर्ती नगर निगम स्कूलों के श्रेष्ठ 75 शिक्षक- शिक्षिकाओं को महापौर ढेबर ने सभापति दुबे, एमआईसी सदस्यों ने किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्ववर्ती नगर निगम स्कूलों के श्रेष्ठ 75 शिक्षक- शिक्षिकाओं को महापौर ढेबर ने सभापति दुबे, एमआईसी सदस्यों ने किया सम्मानित

Abhinesh Pandey September 24, 2022

शिक्षक दीपक की तरह होते हैं जो स्वयं जलकर समाज को रोशन करते हैं : प्रमोद दुबे

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर की पूर्ववर्ती शालाओं के श्रेष्ठ शिक्षकों को हर वर्ष 5 सितंबर को सम्मानित करने की घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं उनका मैं दिल से अभिनंदन करता हूं। शिक्षक दीपक की तरह होते हैं जो स्वयं जलकर समाज को रोशन करते हैं। नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामान्य सभा सभागार में आज नगर निगम रायपुर की पूर्ववर्ती शालाओं के श्रेष्ठ 75 शिक्षक – शिक्षिकाओं का नगर निगम के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदत्त करके महापौर एजाज ढेबर ने निगम सभापति प्रमोद दुबे, निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, निःशक्तजन स्कूल के संचालक, वरिष्ठ समाज सेवक एवं रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में सम्मानित किया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के राजगीत के सामूहिक गान के तत्काल पश्चात महापौर एजाज ढेबर ने विद्या की प्रतीक देवी माँ सरस्वती सहित देश के महान शिक्षक पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया। महापौर श्री ढेबर ने पूर्ववर्ती निगम स्कूलों के शिक्षक – शिक्षिकाओं को सराहा एवं कहा गुरू राष्ट्र एवं समाज का वास्तविक निर्माता होता है। गुरूजी ही सभी बच्चों को ज्ञान, संस्कार,उज्जवल चरित्र की शिक्षा प्रदान करते हैँ एवं उनके जीवन को सही दिशा प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैँ। महापौर श्री ढेबर ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में पूर्ववर्ती नगर निगम स्कूल आरडी तिवारी शाला, बीपीपुजारी शाला, शहीद स्मारक शाला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला बन चुकी है. जब निगम ने मोर महापौर मोर द्वार शिविर 70 वार्डों में लगाया, तो उसमें इन उत्कृष्ट शालाओं में प्रवेश हेतु 10 हजार बच्चों के लिये शिविर में आकर अभिभावकों ने आवेदन दिये। ये शालाएं तो केपीएस, डीपीएस जैसी स्कूलों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा में टककर ले रही हैँ। यह अत्यंत सुखदायक स्थिति है एवं इसके लिये वहाँ के शिक्षकगण एवं शिक्षिकायें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैँ, जिसकी राष्ट्र एवं समाज के हित में हम सभी को मुक्त कंठ से सराहना करनी चाहिये। सभापति प्रमोद दुबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह होते हैं, जो स्वयं जलकर चहूंओर रोशनी फैलाते हैं। श्री दुबे ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होता है। श्री दुबे शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य निर्माण का कार्य कर रहे हैं वह अमूल्य है।
नगर निगम शिक्षक संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने लिखित में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से महापौर, सभापति और निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष व निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष को अवगत कराया। महापौर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता हैं उसे सभापति प्रमोद दुबे करा देंगे और राज्य शासन स्तर की समस्याओं का समाधान निकालने वे प्रयास करेंगे।
इस शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित पूर्ववर्ती नगर निगम स्कूल के छात्र -छात्राओं ने विविध सकारात्मक सन्देश देने सुन्दर तरीके से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देते हुए सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। स्कूली छात्राओं ने स्वच्छता और नो पालिथीन पर शानदार नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। उनकी शानदार प्रस्तुति से मुग्ध होकर महापौर एजाज ढेबर और निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महापौर श्री ढेबर ने छात्राओं से आग्रह किया कि वें रायपुर के सभी 70 वार्डो में इस नुक्कड़ नाटक कर जन जागरूकता फैलाएं और रायपुर को देशभर में स्वच्छता कीर रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचाएं।

Post navigation

Previous पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया रायपुर चैप्टर
Next एचसीजी कैंसर सेंटर एवं आरफा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Related Stories

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

You may have missed

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.