Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर 11 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई विदाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर 11 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई विदाई

Abhinesh Pandey July 1, 2023

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

रायपुर।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्त हुए 02 निरीक्षक, 03 उपनिरीक्षक, 03 सहायक उपनिरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षक एवं 01 आरक्षक कुल 11 अधिकारी/कर्मचारी को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री वैभव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक सुरेश कुमार क्षत्री, रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रकुमार शर्मा, गोमती प्रसाद पाठक, प्रतिमा श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक लखन सिंह राजपूत, मुखीराम वर्मा, पैश्वनी शुक्ला, प्र.आर. विमल निषाद, राधेश्याम तिवारी एवं आरक्षक लोकनाथ सतपथी शामिल हैं।

निरीक्षक श्री सुरेश कुमार क्षत्री वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में सउनि लिपिक के पद पर भर्ती होकर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलाईगढ़, डी.आई.जी नक्सल ऑपरेशन, डी.जी.पी. मुख्यालय, 8वी बटा0 राजनांदगांव, पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन, पुलिस हाउसिंग बोर्ड पुनः पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 36 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

निरीक्षक श्री रणजीत सिंह वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर कार्यालय जिला विशेष शाखा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 42 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

उपनिरीक्षक श्री इन्द्रकुमार शर्मा वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला जला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला विशेष शाखा, डी.सी.आर.बी. एवं पुनः जिला विशेष शाखा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

उपनिरीक्षक श्री गोमती प्रसाद पाठक वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना खमतराई, आमानाका, गंज, बिलाईगढ़, नांदघाट, रायपुर, सुहेला, सिमगा, कोतवाली, टिकरापारा, गोलबाजार, डी.डी.नगर एवं गुढ़ियारी में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

उपनिरीक्षक श्रीमती प्रतिमा श्रीवस्तव वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में महिला आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – महिला थाना, सिविल लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तथा टिकरापारा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुई।

सहायक उपनिरीक्षक श्री लखन सिंह राजपूत वर्ष 1982 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – पुरानी बस्ती, अर्जुनी, आरंग, यातायात एवं क्राईम ब्रांच में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 41 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

सहायक उपनिरीक्षक श्री मुखीराम वर्मा वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – गोलबाजार, तेलीबांधा, कोतवाली, पण्डरी, सिविल लाईन, एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

सहायक उपनिरीक्षक श्री पेश्वनी शुक्ला वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – कोतवाली, छुरा, माना, अभनपुर, डी.डी.नगर, उरला, माना, राजेन्द्र नगर एवं रक्षित केन्द्र में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 42 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

प्रधान आरक्षक श्री विमल निषाद वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – यातायात, कोतवाली, मौदहापारा, गुढ़ियारी, उरला एवं पुनः यातायात में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

प्रधान आरक्षक श्री राधेश्याम तिवारी वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – कोतवाली, आरंग, राजिम, गंज, पुरानी बस्ती, गोलबाजार, गुढ़ियारी, एवं मौदहापारा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

आरक्षक श्री लोेकनाथ सतपथी वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना – गंज, सराईपाली, सरसींवा, राजिम, विधानसभा एवं पुरानी बस्ती में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात आज दिनांक 30.06.23 को सेवानिवृत्ति हुए।

Post navigation

Previous क्रांतिकारी और युग परिवर्तनकारी नींव रखी है मोदी जी ने : राजनाथ सिंह
Next छत्तीसगढ़ में हर खनिज संपदा है लेकिन ईमानदार नेता और ईमानदार पार्टी की कमी है – केजरीवाल

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.