Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • परम जीवन फाउंडेशन : देहदान एवं अंग दान से बड़ा कोई दान नहीं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

परम जीवन फाउंडेशन : देहदान एवं अंग दान से बड़ा कोई दान नहीं

Abhinesh Pandey April 2, 2023

रायपुर। परम जीवन फाउंडेशन द्वारा देहदान एवं अंगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन 2 अप्रैल रविवार को कमल विहार स्थित परम जीवनम् में किया गया। मक़सद था अधिक से अधिक लोगों को देह एवं अंग दान के महत्व से अवगत कराना ताकि लोग इस पुण्य कार्य के प्रति प्रोत्साहित हों।

परिचर्चा में डॉ. मनीषा सिन्हा ने देहदान के चिकित्सा-शिक्षा में महत्व पर व्याख्यान देते हुए बताया कि एक देहदान से क़रीब 50 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं और योग्य चिकित्सक तैयार करने में मदद मिलती है डॉ. विनय राठौर, नेफ़्रोलॉजिस्ट (एम्स) ने किडनी प्रत्यारोपण के बारे विस्तार से जानकारी देते हुआ बताया कि क़रीब दो लाख किडनी प्रत्यारोपण की प्रतिवर्ष आवश्यकता है लेकिन अफ़सोस, केवल पाँच हजार किडनी प्रत्यारोपण ही प्रतिवर्ष हो पाते हैं। और इसके पीछे मुख्य कारण है जान जागरूकता का अभाव। नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनिल गुप्ता ने नेत्र दान के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र दान मृतक शरीर द्वारा ही किया जा सकता है जबकि अन्य अंगों का दान जीवित रहते हुए भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दृष्टि और दृष्टिकोण दोनों ही खुशहाल जीवन के लिए अति आवश्यकता हैं और नेत्रदान इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसके साथ ही परम जीवनम् के संस्थापक डॉ. एचपी सिन्हा द्वारा अंग दान एवं देहदान से संबंधित भ्रांतियों का तर्कपूर्ण समाधान किया गया एवं इसके आध्यात्मिक पहलू पर भी प्रकाश डाला गया। डॉ सिन्हा ने आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति देहदान का संकल्प लेता है तो मानो आध्यत्मिक दृष्टि से वह कई वर्षों की कठिन तपस्या का फल पा लेता है क्योंकि यह संकल्प इस बात का सूचक है कि उस व्यक्ति ने शरीर को स्वयं से भिन्न अनुभव कर लिया है जो कि आध्यात्मिक-यात्रा में एक लंबी छलांग है। अधिकांश धर्म अंग-दान पर सहमत हैं। श्रीमती अजंता चौधरी, श्री महेंद्र तिवारी, श्री शैलेश अवधिया, योगाचार्य चूड़ामणि, श्रीमती अभिलाषा पंडा, श्रीमती इन्दु सुराना और श्री सुरेंद्र पाल ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभायी।

Post navigation

Previous कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीना: डॉ रमन
Next छापे में क्या मिला क्यों नहीं बताती ईडी,अधिकारों का हो रहा दुरुपयोग- CM भूपेश

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.