Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री रविन्द्र चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री रविन्द्र चौबे

Abhinesh Pandey August 25, 2022

सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री श्री चौबे

रायपुर, 25 अगस्त 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज सिविल लाइन में स्थित न्यू सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास का पूरा दायित्व आप पर है। मनरेगा, गोधन न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क गांवों के विकास प्रतिबिंब हैं। जिलों का विकास आपके काम से दिखता है। हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं। गांवों में विकास का फोकस यही है। उन्होंने अधिकारियों को जन सुविधा के उपयोगी काम करने की बात कही। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को गांवों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से होना चाहिए। लोगों को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को ग्राम पंचायतों में काम होता दिखाई दे। बिहान, गौठान, सी-मार्ट जैसे कॉन्सेप्ट शुरू हुए हैं। पंचायती राज के तहत रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का काम भी हो रहा है । लोगों को इससे जोड़कर उन्हें रोजगार देना, स्वावलंबी बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। हमें उपयोगी काम करना है। सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम नरवा, गरबा, घुरवा और बाड़ी है। गौठानो के लिए जमीन सुरक्षित हुई है, जिससे सरकार के लिए लाखों एकड़ का लैंडपुल बना है। यह आप सभी के प्रयास से सफल हुआ है।

मंत्री श्री चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हमारी योजनाओं की प्रशंसा की है। ये आप सभी की उपलब्धि है। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने की जवाबदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने विकासखंडों का चयन कर स्थानीय उपयोगिता के अनुसार चरणबद्ध काम करने, आवारा घूमने वाले पशुओं की व्यवस्था करने, शेड बनाने, नरेगा का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि दो सालों में मनरेगा के काम में हम सर्वप्रथम रहे हैं। खेल मैदान बनवाइए। जमीन की उपलब्धता और लोगों की मांग पर बच्चों के बैठने की गैलरी, स्टेज निर्माण, समतलीकरण कर खेल मैदान बनाने के काम किया जाए ताकि जिलों में खेल मैदान दिखे। उन्होंने गौठानो में फल देने वाले पौधे लगाने की बात करते हुए एकड़ दो एकड़ में फल पौधारोपण के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री आर. प्रसन्ना, मनरेगा आयुक्त श्री अब्दुल कैसर हक सहित अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous Vikram Vedha : सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ का टीजर हुआ रिलीज
Next मुख्यमंत्री ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.