Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 गांवों के प्रत्येक परिवार को मिला आयुष्मान कार्ड
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 गांवों के प्रत्येक परिवार को मिला आयुष्मान कार्ड

Abhinesh Pandey February 16, 2022

 

रायपुर, 16 फरवरी 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

गंभीर बीमारियों में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज का खर्च वहन करना मुश्किल होता है, ऐसे में राज्य सरकार द्वारा हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दुर्गम इलाकों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच बनाने में जुटी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि 11 गांवों के प्रत्येक परिवार के सदस्यों का हेल्थ आई.डी.कार्ड बनाया जा चुका है। हेल्थ कार्ड के जरिए अब ग्रामीण डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य स्वास्थगत योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत शासकीय या निजी अस्पतालों में पात्रतानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना श्री दीपेश दीवान ने बताया कि सुकमा विकासखण्ड से कोसाबन्दर, छिन्दगढ़ के गांवों बड़ेगुरबे, भण्डाररास, बोदारास, चिपुरपाल, छोटेगुरबे, चूआपाल और कोण्टा विकासखण्ड के 4 गांवों रामाराम, सिंगनमडगु, वेंकटपाल और वेंकटपुरम ग्राम में 100 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इसके साथ ही सुकमा के 6, छिन्दगढ़ के 14 और कोण्टा के 1 गांव में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।
कैंसर, हदय रोग, बच्चों के दिल की गंभीर बीमारी एवं अन्य जटिल रोगों के उपचार में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए एवं अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को राज्य स्तर तथा प्रदेश के बाहर स्थित तथा योजनांतर्गत पंजीकृत सुपर स्पेशिलिटी एवं मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालयों में अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि हेल्थ कार्ड के जरिए कई तरह की बीमारियों की स्क्रीनिंग को शामिल किया गया है, जिसमें बी.पी., मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, हदय रोग, बच्चों के दिल की गंभीर बीमारी एवं अन्य जटिल रोगों के साथ अन्य कई बीमारियों को शामिल किया गया है।

Post navigation

Previous माघी पुन्नी मेला: लक्ष्मण झूला में लेजर शो और आकर्षक लाईटिंग
Next छत्तीसगढ़ के कारखानों में हो रही लगातार दुर्घटनाओं की वास्तविक कारणों की जांच, रोकथाम तथा कार्यवाही आवश्यक- मनोज सिंह ठाकुर

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.