Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • दो बड़े कारोबारियों के यहां सेंट्रल जीएसटी का छापा
  • छत्तीसगढ़

दो बड़े कारोबारियों के यहां सेंट्रल जीएसटी का छापा

Abhinesh Pandey May 28, 2022

 

बिलासपुर। बिलासपुर के दो बड़े कारोबारियों के यहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी के खिलाफ नकली तेल का फर्जी बिल सहित टैक्स चोरी करने के अन्य मामलों की शिकायत की गई थी। ऐसे ही प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के संचालक पर भी टैक्स चोरी करने का आरोप है। टीम शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक यहां आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच करती रही।
मर्चेंट ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व व्यापार विहार के कारोबारी देवीदास वाधवानी की फर्म वाधवानी ट्रेडर्स में शुक्रवार दोपहर सेंट्रल जीएसटी रायपुर की चार सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंची। टीम की अगुवाई सुप्रिटेंडेंट अरुण कुमार कर रहे थे। यहां उन्होंने फर्म के संचालक देवीदास वाधवानी से स्टॉक और बिल की जानकारी ली। इस दौरान टीम के सदस्य दोपहर से लेकर देर रात फर्म के आय-व्यय सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी जुटाती रही। हालांकि जांच में शामिल अधिकारी छापे की जानकारी देने से बचने की कोशिश करते रहे।
सेंट्रल जीएसटी की दूसरी टीम पुराना बस स्टैंड करबला रोड स्थित भारत होजियरी भी पहुंची थी। यहां भी टीम ने फर्म के आय-व्यय और स्टॉक की जानकारी ली और टैक्स सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।जानकारी मिली है कि यहां भी टैक्स चोरी की आशंका को लेकर टीम ने छापे की कार्रवाई की है।
फर्म संचालकों से लेनदेन के आय-व्यय और स्टॉक के साथ ही टैक्स के दस्तावेजों की जांच की गई है लेकिन गड़बडिय़ों के बारे में अधिकारियों ने अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Post navigation

Previous ‘आप’ का संगठन विस्तार,सुरेश दिवाकर प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), आनंद मिरी प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन विस्तार) के पद पर नियुक्ति
Next जैन समाज का मौन जुलूस राजभवन के लिए निकला,शहर में दो बजे तक दुकानें बंद

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.