Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दूसरे दिन भी ठप्प रही प्रदेश की आंगनबाड़ियां, किसान सभा ने दिया समर्थन, कहा : मजदूर-किसानों की एकता ही जीत की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दूसरे दिन भी ठप्प रही प्रदेश की आंगनबाड़ियां, किसान सभा ने दिया समर्थन, कहा : मजदूर-किसानों की एकता ही जीत की कुंजी

Abhinesh Pandey July 8, 2022

 

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन (सीटू) तथा जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ द्वारा तीन दिनी हड़ताल के संयुक्त आह्वान के कारण आज दूसरे दिन भी प्रदेश की आंगनबाड़ियां ठप्प रही और अधिकांश केंद्रों पर ताले लगे रहे। सीटू नेता गजेंद्र झा ने दावा किया कि इस हड़ताल में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हैं। यह हड़ताल कलेक्टर दर पर मजदूरी देने, सेवा निवृत्ति पर एकमुश्त कार्यकर्ताओं को पांच लाख तथा सहायिका को तीन लाख रुपये देने, पदोन्नति के जरिये कार्यकर्ताओं के सभी पद सहायिकाओं से तथा सुपरवाइजरों के सभी पद कार्यकर्ताओं से भरने, बाल विकास के अलावा अन्य कार्य करवाने पर रोक लगाने आदि मांगों पर आयोजित की जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आज भी रायपुर में दस हजार से ज्यादा कार्यकताओं ने धरना दिया। इस धरना को छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते ने भी संबोधित किया तथा मजदूर-किसानों की एकता को हर आंदोलन की जीत की कुंजी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि असंगठित मजदूरों की मांगों के प्रति सरकार का रवैया पूरी तरह से मनुवादी है और जहां वह महिला और बाल विकास के कार्यों से जुड़े काम को समाज सेवा बताती है, वही इस देश में जो मुनाफा पैदा हो रहा है, उसे कॉरपोरेटों द्वारा हड़पने का रास्ता खोलती है। सरकार की इन्हीं कॉरपोरेट परस्त नीतियों के कारण आज देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है और देश की जनता कंगाली का शिकार है। किसान सभा नेता ने कहा कि जो सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

इस धरने को आज सीटू नेता गजेंद्र झा, उत्तरा देवदास, रत्ना साहू, ऋतु शालिनी तथा जुझारू यूनियन की नेता पद्मा साहू, भुनेश्वरी तिवारी तथा लता तिवारी आदि ने भी संबोधित किया तथा कहा कि यदि आंगनबाड़ी बहनों की जायज मांगों पर सरकार अब भी ध्यान नहीं देती और दमन करेगी, तो उसे हमारे और बड़े शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिये जवाब दिया जाएगा। यह शर्म की बात है कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव में इस देश के मजदूर न्यूनतम वेतन तक से वंचित है। लेकिन जिस प्रकार किसानों के आंदोलनों के सामने सरकार को झुकना पड़ा है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी बहनों के सामने भी झुकना पड़ेगा।

सीटू और जुझारू यूनियन के नेताओं ने बताया कि हड़ताल के तीसरे दिन पूरे प्रदेश की कार्यकर्ता-सहायिकाओं का जमावड़ा रायपुर में होगा और और वे अपनी बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का देशव्यापी चार दिनी धरना 26-29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगी।

 

Post navigation

Previous ओडि़सा बार्डर पर नक्सल मुठभेड़, इलाके में अलर्ट कर गश्त बढ़ायी गई
Next मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.