Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी

Abhinesh Pandey August 22, 2022

 

*प्रदेश कांग्रेस की बैठक संपन्न*

रायपुर/22 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक कांग्रेस द्वारा निकाली विधानसभा स्तरीय 75 किमी आजादी की गौरव यात्रा की समीक्षा किया गया। सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों की पदयात्रा के बारे में जानकारी प्रतिवेदन दिया तथा बैठक में 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आंदोलन में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर भी चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित बैठक जो प्रतिमाह 30 को होती है लेकिन एआईसीसी के निर्देश पर यह बैठक 22 को आयोजित की गयी है। मैं आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कल हमारे मुख्यमंत्री का जन्मदिन है। उनको भी हम सब बधाई देते हैं। पदयात्रा में सभी अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दे। महंगाई चौपाल भी सभी स्थानों पर हो इसके साथ ही 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल दिल्ली की रैली में सभी को शामिल होना है। इसके लिये स्पेशल ट्रेन से जायेंगे तथा अन्य साधनों से भी लोग दिल्ली जायेंगे। सभी जिलों का प्रतिनिधित्व हो छत्तीसगढ़ से कम से कम 3000 की संख्या में दिल्ली जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी के द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को सभी जिलों में निचले स्तर तक क्रियान्वयन होना चाहिये। हम महंगाई के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे है उसमें आम आदमी की सहभागिता होनी चाहिये।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि हमारी आजादी की गौरव यात्रा के लिये जिस उद्देश्य से हमने यात्रा निकाली उसके हम सफल हुये। आजादी की लड़ाई हमारी धरोहर पर आक्रमण करना चाहते थे उस विमर्श में हम सफल हुये सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया में इस संबंध में सवाल जवाब हुये और हमने पूरे देश के सामने भाजपा के फर्जीवाड़े को बेनकाब किया। भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी लेकिन हमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। 9 से 14 तक छत्तीसगढ़ में जो यात्रा निकाली गयी बारिश के बावजूद सभी जगह यात्रायें निकाली। भारत जोड़ो यात्रा में हर घर पहुंचने के संकल्प को हमें पूरा करना है।

भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रभारी एवं वरिष्ठ मंत्री टी.एस सिंहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वकांक्षी यात्रा को कन्या कुमारी से कश्मीर तक चलेगी, 150 दिन चलेगी 100 यात्री इस यात्रा में रहेंगे। छत्तीसगढ़ से 5 यात्री इसमें शामिल होंगे। 100 यात्री जिस राज्य में यात्रा जायेगी वहां के कांग्रेस जन शामिल होंगे। साथ ही 100 यात्री आसपास राज्य के शामिल होंगे। प्रत्येक दिन राज्यों के यात्री हमारी माटी वृक्षारोपण करेंगे। छत्तीसगढ़ से यात्रा नहीं गुजरेगी। हर मतदान केंद्र के हर घर तक यात्रा के उद्देश्य पहुंचाने का कार्यक्रम बनाया गया है। इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेना है।

संचालन प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, चुन्नी लाल साहू, राजेन्द्र साहू, रूकमणी कर्मा, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमिति- लालजी चंद्रवंशी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, महासमुंद डॉ. रश्मि चंद्राकर, धमतरी जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा जिलाध्यक्ष बंशी पटेल, राजनांदगांव शहर कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण पदम कोठारी, कवर्धा जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर ग्रामीण बलराम मौर्य, सुकमा जिलाध्यक्ष महेश्वरी बघेल, नारायणपुर जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, कोण्डगांव झुमुक दीवान, बीजापुर जिलाध्यक्ष लालू राठौर, कांकेर जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष विजय पांडेय, बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुंगेली सागर सिंह बैस, कोरबा शहर सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण सुरेन्द्र जायसवाल, जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, रायगढ़ शहर जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार, जशपुर जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, सरगुजा जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, बलरामपुर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, कोरिया जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई नीरज पांडेय।

Post navigation

Previous मोदी भाजपा ने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर युवाओं को धोखा दिया
Next वायदा खिलाफी भाजपा का इतिहास- कांग्रेस

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.