Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव एवं गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले अजय चंद्राकर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव एवं गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले अजय चंद्राकर

Abhinesh Pandey April 5, 2023

प्रदेश के विकास की विभिन्न मांगो को लेकर सौपे पत्र

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान श्री चन्द्राकर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और उन्हें पत्र सौंपकर छत्तीसगढ़ से जुड़ी जनहित की मांगों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा की।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने रेल मंत्री श्री वैष्णव को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मण्डल में आने वाले केन्द्री-राजिम-धमतरी सेक्शन में नैरोगेज रेल्वे को बदलकर ब्रॉडगेज रेल्वे बनाई जा रही है। ग्राम डाडेसरा, भालूझूलन और कन्हारकुरी में पहले से निर्मित कल्वर्ड मिट्टी-गिट्टी से दब गया है। इससे पिछले चालीस वर्षों से लगभग 25सौ एकड़ कृषि भूमि और तालाब सिंचित हो रहे थे। किन्तु वर्तमान में प्रगतिरत नए निर्माण कार्य में इसे दर्शाया नहीं गया है। साथ ही, ग्राम भालूकोना में रेल्वे फाटक या ओवरब्रिज नहीं होने के कारण पाँच ग्रामों के किसान प्रभावित हो रहे हैं।

श्री चन्द्राकर ने आग्रह किया कि 110 आर यूबी से 109 आर यूबी रायपुर दिशा की तरफ क्रमांक 48907 एवं 110 आर यूबी से धमतरी की ओर 111 आर यूबी के बीच कल्वर्ड पॉइंट पर सिंचाई के लिए दो छोटे कल्वर्ड निर्माण कार्य एवं ग्राम भालूकोना में रेल्वे फाटक या ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाए।

श्री चन्द्राकर ने केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत को सौंपे अपने पत्र में धमतरी जिले में रुद्री जलप्रदाय योजना को स्वीकृति प्रदान कर उसे प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। अपने पत्र में श्री चन्द्राकर ने कहा है कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत धमतरी जिले के 216 ग्रामों को रुद्री समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से जल प्रदाय किया जाना है, जिसमें रुद्री बैराज के पानी को फिल्टर प्लांट स्थापित कर पेययोग्य जल की आपूर्ति की जानी है। राज्य स्तरीय सोर्स फाइंडिंग कमेटी की बैठक में 24 मई 2021 को इसे अनुमोदित किया गया है और 14 अक्टूबर 2022 को इसे तकनीकी स्वीकृति भी दे दी गयी है और अब प्रशासकीय स्वीकृति अपेक्षित है।

श्री चन्द्राकर ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि भारतमाला परियोजना के तहत कुरुद विधानसभा क्षेत्र से होते हुए छत्तीसगढ़ (रायपुर रिंगरोड-कुरुद) – ओडिशा – विशाखापट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) सड़क निर्माण की स्वीकृति भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। श्री चन्द्राकर ने आग्रह किया है कि उक्त सड़क में विद्यमान कुरुद में एकरेखन फीडर रूट सड़क जोड़े जाने की आवश्यकता है ताकि बस्तर आवागमन में 40 किलोमीटर की दूरी कम हो सकेगी। श्री चन्द्राकर ने इस परियोजना के तहत कुरुद में एकरेखन फीडर रूट शामिल करने का आग्रह किया है।

—————————–

Post navigation

Previous विधायक विकास उपाध्याय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हमर क्लीनिक का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया
Next मंत्री ताम्रध्वज साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.