रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और गर्मी की छुट्टियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था, इस प्रस्ताव के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों के लिए आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 3 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टी रहेगी। 21 से 26 अक्टूबर तक दीपावली की छुट्टी। 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी व 46 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित की गई है। 1 से 15 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
