Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय में हिंदी नाट्य प्रतियोगिता-2022 संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय में हिंदी नाट्य प्रतियोगिता-2022 संपन्न

Abhinesh Pandey July 22, 2022

 *अखिल रेल नाट्य उत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रायपुर मंडल द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘ रहा*

रायपुर 22 जुलाई, 2022

रेलवे बोर्ड के निदेशानुसार अखिल रेल नाट्य उत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडलों एवं कारखानों से नाटक मंचन हेतु प्रविष्टियां मंगवाई गई थी. *इस क्रम में रायपुर मंडल एवं मोतीबाग कारखाना के पात्र नाट्य दल को नाटक मंचन की अनुमति दी गई. नाटक का मंचन दिनांक: 22.07.2022 को नार्थ ईस्टन रेलवे इंस्टीकट्यूट, बिलासपुर में पूर्वाह्न 11.00 बजे अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड , बिलासपुर श्री ए.के. मेश्राम के मुख्य आतिथ्य् में किया गया* । इस नाटक मंचन श्री साकेत रंजन , मुख्य जनसंपर्क अधिकारी को निर्णायक के रूप में तथा श्री भरत वेद,वरिष्ठ रंगकर्मी, निदेशक एवं लेखक को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नाटक मंचन की बेहतरीन प्रस्तु‍ति पर अपने विचार प्रकट करते हुए नाटक मंचन के इतिहास एवं वर्तमान संदर्भ की चर्चा की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । नाटक मंचन की शुरूआत मोतीबाग कारखाना का ‘ कड़ुवा सच ‘ से हुई तथा दूसरा प्रस्तु‍ति ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘रायपुर मंडल ने की । इस नाट्य मंचन की प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दी जिसकी प्रशंसा मुख्य अतिथि एवं नाटकों के निर्णायकों द्वारा की गई । इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने नाटक मंचन का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रायपुर मंडल द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘ को तथा द्वितीय स्थान मोतीबाग कारखाना के ‘कड़ुवा सच ‘ को मिला । इन दोनों टीमों को सामूहिक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया तथा धन्यअवाद ज्ञापन पीताम्बर लाल जाटवर, वरिष्ठ अनुवादक ने किया । राजभाषा विभाग , मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के राजभाषा कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।

Post navigation

Previous भिलाई स्टील प्लांट में तीन साल में हुई 15 मौतें, 9 घायल
Next कांवडिय़ों को ट्रक ने कुचल दिया,6 की मौत

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.