Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा में अनेक समाज प्रमुखों ने ली “आप” की सदस्यता
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में अनेक समाज प्रमुखों ने ली “आप” की सदस्यता

Abhinesh Pandey March 31, 2022

 

*आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी संगठन विस्तार के तहत जिला कमेटी की बैठक ली*

*सक्रिय सदस्यो में जोश भरने दंतेवाड़ा पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी*

दंतेवाड़ा,31 मार्च 2022। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी दंतेवाड़ा के प्रवास पर है। आप संगठन को मजबूत करने जिला एवम विधानसभा टीम में जोश भरने आप के प्रदेश अध्यक्ष दंतेवाड़ा पहुंचे।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए आप पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताएं को बताया आम आदमी पार्टी के पंजाब तथा दिल्ली सरकार के कामों को हर घर तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है सभी प्रभारियो को प्रत्येक ब्लॉक में 1000- 1000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया व एक सफ्ताह के अंदर ही ब्लॉक सम्मेलन की सैडूल बनाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा हर गांव हर शहर में पोस्टर लगाना हैं छत्तीसगढ़ मे आज जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं लोग बदलाव चाहते है अब छ्तीसगढ़ की जनता को एक मजबूत विकल्प मिल गया हैं सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में पार्टी को मजबूत करे , दंतेवाड़ा के लोग बड़ी संख्या में आप से जुड़ रहे , सभी को मिलकर ईमानदार राजनीति का साथ देना हैं दिल्ली पंजाब जैसी ईमानदार सरकार छत्तीसगढ़ में भी बनाना हैं।

प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय ने कहा कि तीनो जिला सुकमा , दंतेवाड़ा, बीजापुर में लोग बड़ी संख्या में आप से जुड़ रहे हैं लोगो को सिर्फ आप से ही भरोसा हैं आम जनता का कहना है इस बार तो सिर्फ झाड़ू को वोट देंगे, अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार बनानी है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इसबार मन बना लिया हैं दिल्ली ,पंजाब में जो इंकलाब आया हैं वो पूरे छत्तीसगढ़ में फैल चुका हैं अब छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की लबरा सरकार को उखाड़ फेंकेगी , ईमानदार राजनीति को शुरुवात दिल्ली से तो कर पंजाब तक पहुंच चुकी है। अब छत्तीसगढ़ की जनता ने तय कर लिया हैं मिलकर आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाना हैं।

आम आदमी पार्टी दंतेवाड़ा के जिला प्रभारी समीर खान ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेठी के दंतेवाड़ा पहुंचने पर दंतेवाड़ा ,कोंटा, बीजापुर के जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया आज की बैठक पुराना धर्म शाला दंतेवाड़ा में संपन्न की गई ।

आज की बैठक में ब्लॉक सम्मेलन की रणनीति बनाई गई हैं जिसमे 7 अप्रैल दंतेवाड़ा, 8 अप्रैल बीजापुर एवं 9 अप्रैल को सुकमा में ब्लॉक सम्मेलन तय किया गया सभी गावों में पोस्टर अभियान एवम सदस्यता अभियान चलाएगी आप।

आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय,
प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेठी, जिला प्रभारी समीर खान पूर्व विधायक प्रत्याशी दंतेवाड़ा बल्लू भवानी ,विधानसभा अध्यक्ष राजाराम कश्यप ,सुकमा जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी एवम बड़ी संख्या मे आम आदमी पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताएं सामिल हुए

 

Post navigation

Previous माहेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस के पंकज माहेश्वरी ने छ.ग चैम्बर के अध्यक्ष अमर पारवानी को दी बधाई
Next सुदृढ़ प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में 4 नए अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.