Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को जोडऩे वाला हाईवे डूबा,कोंटा में बाढ़ के हालात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को जोडऩे वाला हाईवे डूबा,कोंटा में बाढ़ के हालात

Abhinesh Pandey July 11, 2022

00 भद्राचलम-नेल्लीपाका के बीच नेशनल हाईवे पर करीब 2 फीट पानी बह रहा

कोंटा/बीजापुर/कोंडागांव। महाराष्ट्र में लगातार हो रही तेज बारिश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए मुसीबत बनती जा रही है। गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 51 फीट ऊपर बह रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोडऩे वाला हाईवे डूब गया है। वहीं सुकमा के कोंटा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बस्तर के बीजापुर और कोंडागांव में भी हालात बिगड़ गए हैं। –

कोंटा से लगे तेलंगाना में गोदावरी नदी ने उग्र रूप ले लिया है। जल स्तर आखिरी डेंजर जोन 53 फीट पर पहुंचने वाला है। भद्राचलम-नेल्लीपाका के बीच नेशनल हाईवे पर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में शबरी नदी का भी पानी बढऩे लगा है। इसे देखते हुए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कोन्टा-मोटू में नाव बंद कर दी गई है।
महाराष्ट्र में लगातार 5 दिनों से बारिश हो रही है। पोलावरम बांध के ऊपर भाग में मौजूद छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के गांवों में बैक वॉटर से बाढ़ के हालत बनने लगे हैं। बांध के सारे गेट खोल दिए गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए तेलंगाना में तीन दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पोलावरम बांध में 31 मीटर तक पानी पहुंच गया है। बैक वॉटर के कारण समय से पहले कोंटा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
सुकमा कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि गोदावरी नदी का जलस्तर से बैक वॉटर बनने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में इससे निपटने के लिए डुबान वाले क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस, बाढ़ आपदा सहित प्रशासनिक दल को मुस्तैद किया गया है। दूसरी ओर बस्तर में रविवार को हुई बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के उरंदबेड़ा नाले पर बना पुल बह जाने के कारण 60 से ज्यादा गांव टापू बन चुके हैं।

Post navigation

Previous उरंदाबेड़ा नाले का पुल क्षतिग्रस्त, 60 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय का संपर्क कटा
Next कुछ न कह के भी बहुत कुछ कह गए पायलट

Related Stories

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025

Recent Posts

  • राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • 11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • “आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

You may have missed

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025
कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न

December 9, 2025

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.