अंकारा। सोमवार सुबह आए भूकंप ने तुर्किये और सीरिया को हिलाकर रख दिया है। यहां सड़कें मलबे में तब्दील हो गई हैं।तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से अब तक 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूकंप के झटके लेबनान और इजराइल में भी महसूस किए गए। तुर्किये और सीरिया में लोग नींद में ही थे जब यह जलजला आया। इसके बाद 66 आफ्टर शॉक्स भी आए। इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं। मलबा सड़कों पर गिरा तो, उसकी चपेट में आकर कई गाडिय़ां दब गईं।
कई लोग खुशनसीब थे जिन्हें भूकंप के दौरान इमारतों से निकलकर भागने का मौका मिल गया। तुर्किये और सीरिया में हुई भूकंप की तबाही के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
