Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • तात्यापारा से फूल चौक सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

तात्यापारा से फूल चौक सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा

Abhinesh Pandey March 15, 2022

 

00 शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी
00 नगर निगम 5 लाख तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा
00 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
रायपुर। नगर निगम रायपुर में कोविड-19 के बाद पहला मौका है जब बजट पेश किया गया है। 1474 करोड़ 24 लाख का यह बजट शहर के महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया। साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष का ये बजट करीब 90 लाख 74 हजार घाटे का है।यहां भी बजट पेश करने महापौर गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर नगर निगम पहुंचे थे। इस बजट को लेकर महापौर ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर इस बजट में खास ध्यान दिया गया है, जिसकी मांग शहर की जनता कर रही थी। इधर यूजर चार्ज व संपत्ति कर आधा और गोलबाजार के व्यापारियों की मांग को लेकर भाजपा के पार्षद शुरू से ही विरोध प्रदर्शित कर रहे। काफी मान मनौव्वल के बाद वे सदन में आए। इससे पहले सभापति प्रमोद दुबे बार-बार सदन में राज्यपाल की मौजूदगी पर सदन की गरिमा बनाये रखने विपक्षी पार्षदों से आग्रह करते रहे।
महापौर ढेबर ने वैसे तो लंबा चौड़ा बजट पेश किया है लेकिन कुछ प्रमुख बातों पर एक नजर-

1-रायपुर नगर निगम के 10 जून इलाकों में नई 10 एंबुलेंस होगी, जो उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करेंगी।
2-रायपुर नगर निगम के 10 जोन इलाकों में डी फ्रीजर रखा जाएगा। मोहल्लों में यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो शव के लिए फ्रीजर की सुविधा दी जाएगी।
3-गरीब तबके के लोगों के लिए रायपुर शहर के हर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए गोबर से बनी गौ काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
4-रायपुर के भाटागांव इलाके में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बिन्नी भाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से अंग्रेजी स्कूल शुरू किया जाएगा।
5-लोगों की घरेलू जरूरतों के लिए भी नगर निगम काम करेगा। लोगों को कारपेंटर, प्लंबर , टीवी रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, कूलर मैकेनिक जैसी सुविधाएं एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी । स्थानीय युवकों को काम भी मिलेगा।

6-रायपुर शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। हर मोहल्ला क्लीनिक के लिए 25- 25 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार देगी। 70 वार्ड में यह क्लीनिक खोले जाएंगे।
7-रायपुर शहर के तात्यापारा -फूल चौक स्थित सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
8-कोरोना काल से सीख लेकर रायपुर नगर निगम 5 लाख रुपये तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा।
9-रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू की गई थी। सभा शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने यूजर चार्ज, गोल बाजार के दुकानों में लगाए जाने वाले शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर विरोध शुरू कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि यूजर चार्ज की वजह से रायपुर शहर के तमाम दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे कम किया जाना चाहिए।

 

Post navigation

Previous गृह मंत्री के विभागों के लिए 11143.37 करोड़ की अनुदान मांगे पारित
Next जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें – राज्यपाल

Related Stories

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026

Recent Posts

  • सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026, 3 फरवरी से नया रायपुर में 

You may have missed

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ

January 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.