Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • डॉ. रमन की चुनौती से डरी कांग्रेस मुँह में दही जमाकर बैठी, प्रदेश सरकार का दावा ज़रा भी सच होता तो विभागवार नौकरियों का ब्योरा देते : भाजपा
  • छत्तीसगढ़

डॉ. रमन की चुनौती से डरी कांग्रेस मुँह में दही जमाकर बैठी, प्रदेश सरकार का दावा ज़रा भी सच होता तो विभागवार नौकरियों का ब्योरा देते : भाजपा

Abhinesh Pandey January 11, 2022

*0 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- जिस सरकार ने वादा करके भी बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं दी, उसे तो ऐसे झूठ बोलने से पहले शर्म से गड़ जाना चाहिए*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपााध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 05 लाख नौकरियाँ देने के दावे पर दी गई चुनौती पर ख़ामोशी ओढ़कर यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी सरकार और कांग्रेस के लोग केवल और केवल झूठ का रायता फैलाने में लगे हुए हैं। श्री मूणत ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार के दावे में ज़रा भी सच होता तो डॉ. रमन सिंह की चुनौती स्वीकार कर वे विभागवार दी गई नौकरियों का पूरा ब्योरा प्रदेश के सामने रखने का साहस दिखाते।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की चुनौती से डरे कांग्रेस के लोग मुँह में दही जमाकर बैठ गए हैं। प्रदेश सरकार के दावों की सच्चाई पूरा प्रदेश जानता है। इस सरकार ने कोई 05 लाख नौकरियाँ नहीं दी है। इस सरकार और कांग्रेस के लोगों का एक ही काम पूरे तीन साल में रहा है- झूठ बोलना, झूठे दावे करके शेखी बघारना। श्री मूणत ने कहा कि जिस सरकार ने प्रदेश के शिक्षित बेरोज़गारों को वादा करके भी तीन साल के 09 हज़ार करोड़ रुपए के बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं दी, उस सरकार को तो सार्वजनिक रूप से ऐसे झूठ बोलने से पहले शर्म से गड़ जाना चाहिए। अपने झूठ का रायता फैलाने में भी यह नाकारा प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता का 300-300 करोड़ रुपया प्रदेश में, और 100-100 करोड़ रुपया प्रदेश के बाहर पाानी की तरह बहाने में ज़रा भी नहीं हिचकती। श्री मूणत ने कहा कि 14,580 शिक्षक अभ्यर्थियों में से अधिकांश लोगों को अभी तक नियुक्ति आदेश नहीं मिला है और प्रदेश सरकार 05 लाख नौकरियाँ देने की डींगें हाँकने चली है!
——————————————

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
Next कांग्रेस ने जारी किया 3 साल में दिये नौकरियों का ब्योरा

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.