Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ट्रेनों में टिकट चेकिंग के लिए टीटीई को मिलेगी हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाईस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रेनों में टिकट चेकिंग के लिए टीटीई को मिलेगी हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाईस

Abhinesh Pandey July 15, 2022

 

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल टिकट जांच के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल उपयोग करने वाला पहला मंडल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर -15 जुलाई, 2022

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में टीटीई ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाईस (एचएचटी) से टिकटों की जांच करते दिखाई देंगे। इसके लिए रायपुर मंडल मंडल को 96 एचएचटी मशीन मिली हैं। रायपुर मंडल में दुर्ग बेसड टिकट चेकिंग स्टाफ को 96 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस (एचएचटी) 4G सिम के साथ दी जा रही है जिससे टीटीई ट्रेनों में खाली बर्थ की सूचना देंगे और तत्काल आरएसी-वेटिंग सूची के यात्रियों का टिकट कंफर्म हो जाएगा। इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा।

 

इसी कड़ी में आज वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपिन वैष्णव ने आज 4 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस रायपुर रेल मंडल के टीटीई को सौंपी इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री दुलार साय चौहान रायपुर रेल मंडल के टीटीई उपस्थित रहे। रायपुर रेल मंडल में प्रथम चरण में एंड टू एंड ट्रेनो में यह सुविधा दी जा रही है रायपुर रेल मंडल से चलने वाली दुर्ग -अंबिकापुर एक्सप्रेस में दिनांक 16 जुलाई 2022 से टिकट चेकिंग का कार्य हैंड हेल्ड टर्मिनल्स द्वारा ही किया जाएगा साथ ही आगामी दिनों में संपर्क क्रांति गाड़ी में भी हैंडल टर्मिनल से चेकिंग की जाएगी इसके लिए पहले चरण में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) दिल्ली से रायपुर मंडल के टिकट जांच कर्मियों को प्रशिक्षित जा चुका है और बाकी कर्मियों के प्रशिक्षित हो जाने के बाद जल्द ही हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग यात्रा के दौरान बर्थ आवंटन में किया जाएगा।

 

हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन – हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन आई पैड साइज की डिजिटल डिवाइस है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों का रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध रहेगा। मशीन जीपीआरएस के जरिए यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़ी रहती है। इसलिए जहां भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट हो जाता है। इसके जरिए टीटीई सीट कंफर्मेशन, कैंसिलेशन, पेनाल्टी, अतिरिक्त किराया आदि का काम भी कर सकेंगे। साथ ही टीटीई कोच की वाटर सप्लाई इलेक्ट्रिसिटी बेडरॉल टॉयलेट क्लीनिंग पैसेंजर को आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए परस्पर संचार कर सकेंगे । इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Post navigation

Previous रायपुर रेल मंडल को पहली ई-नीलामी से लगभग 53 लाख वाणिज्यिक आय गैर किराया राजस्व (एनएफआर) प्राप्त होगा
Next छत्तीसगढ़ में अब तक 398.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.