Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिजः  ताम्रध्वज साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिजः  ताम्रध्वज साहू

Abhinesh Pandey January 11, 2023

*लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण*

 

रायपुर, 11 जनवरी 2022/
लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने आज रायपुर के गोगांव एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे अंडर ब्रिज तथा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। मंत्री श्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके।

लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने बताया है कि रायपुर स्टेशन से शदाणी दरबार तक बनी एक्सप्रेस-वे सड़क सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्य अब पूर्णता की ओर है। बीते वर्षों में कोरोना महामारी की विषम चुनौतियों के कारण विकास कार्यों में तोड़ा विलंभ अवश्य हुआ था लेकिन अब ये कार्य पूर्ण होने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 2023 तक मैंने एक्सप्रेस-वे सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्यों का लगातार निरीक्षण किया है और अधिकारियों को इनके संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश देता रहा हूं।

श्री साहू ने कहा कि इस दौरान निर्माणाधीन गोगांव और डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज कार्य की धीमी प्रगति पर पुराने ठेकेदार का टेंडर निरस्त किया गया और नए सिरे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले और लोगों को सुगम यातायात का लाभ मिल सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलघानी नाका ओवर ब्रिज में इलेक्ट्रिकल और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है और शीघ्र ही इसे शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही साथ ही अगले कुछ महीनों में फाफाडीह डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण होते ही उसे भी शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous 17 जनवरी से बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए  इंटर्नशिप कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.