Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जमीन पर काम करने वालों को तरजीह, पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं
  • छत्तीसगढ़

जमीन पर काम करने वालों को तरजीह, पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं

Abhinesh Pandey May 14, 2022

 

0- 2024 से पहले संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल करने की तैयारी
0- राहुल के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट
उदयपुर।
 उदयपुर में जारी चिंतन शिविर के दूसरे दिन कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यूथ ब्रिगेड 2024 के आम चुनावों में उतर सकती है। संगठन से लेकर सत्ता में कांग्रेस 50 साल से कम उम्र के नेताओं को 50प्रश हिस्सेदारी देगी। इसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। वहीं, इस बार पार्टी कई मुद्दों को नए सिरे से जनता के पास ले जाएगी। इनमें जातीय जनगणना, एमएसपी की लीगल गारंटी प्रमुख है। कांग्रेस ने खेती-किसानी पर प्रस्ताव पेश करने के लिए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में समिति बनाई थी।
सूत्रों के मुताबिक- अगस्त में होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में राहुल गांधी को फिर से कमान मिल सकती है। इसका रोड मैप चिंतन शिविर में तैयार किया जा रहा है। शनिवार को सोनिया गांधी सभी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर लीडर की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई है।
कांग्रेस 2024 से पहले संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल करने की तैयारी कर रही है। चिंतन शिविर में जिला से लेकर राज्य स्तर पर नेताओं का कार्यकाल फिक्स्ड होगा। साथ ही पैराशूट नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, संगठन में काम करने वाले नेताओं को सरकार बनने पर तरजीह दी जाएगी।
कांग्रेस किसानों के मुद्दे को समाधान करने के लिए एक आयोग बनाएगी। साथ ही किसानों के एमएसपी कानून बनाने और उसके लीगल गारंटी दिलाने की घोषणा करेगी। खेती किसानी समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पिछले दिनों इसको लेकर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की थी।
कांग्रेस के युवा मामलों पर बनाई गई कमेटी में राहुल गांधी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक युवा नेताओं ने राहुल से कमान संभालने और पार्टी के भीतर हिस्सेदारी देने की बात कही। इधर, सामाजिक समिति ने जातीय जनगणना के मुद्दों पर देशभर में लड़ाई छेडऩे का सुझाव दिया है। रविवार को सीडब्ल्यूसी में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जातीय जनगणना की मांग वर्षों से चल रही है, लेकिन सरकार ने पिछले साल इसे खारिज कर दिया था।
कांग्रेस ने चिंतन शिविर में वन फैमिली-वन टिकट का फॉर्मूला लागू कर दिया है। कांगे्रस में जी-23 समेत कई नेता लगातार पार्टी फोरम से बाहर जाकर बात रखते हैं। अब चिंतन शिविर में कांग्रेस अनुशासन पर सख्त नियम लागू करने जा रही है। अब चिंतन शिविर में कांग्रेस राज्यसभा में 2 टर्म से अधिक नहीं रह सकते का फॉर्मूला लाने जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous मोदी सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करके शिक्षा का भी कर रही निजीकरण- सुरेन्द्र वर्मा
Next माणिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.