Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

Abhinesh Pandey June 23, 2022

 

प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर, 23 जून 2022

छत्तीसगढ़ में संचालित भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेखों, ऑनलाइन नक्शें की उपलब्धता और पंजीयन विभाग से भुइयां के इंटीग्रेशन होने से डुप्लिकेट पंजीयन की समस्याओं में कमी लाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में भू-अभिलेखों को डिजिटाइज करने और लोगों को इसे ऑनलाइन के माध्यम से सहज रूप में उपलब्ध कराने के लिए भुइयां कार्यक्रम बनाया गया है। भुइयां सॉफ्टवेयर नक्शा, खसरा एवं उससे जुड़े जमीन के कागजात को ऑनलाइन प्रस्तुत करता हैं साथ ही संपत्ति के रजिस्ट्री एकीकृत करते हुए डुप्लीकेट रजिस्ट्री के समस्या का समाधान करता है। भुइयां कार्यक्रम राजस्व विभाग के विभिन्न प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने का माध्यम है। इसमें डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हुए 4 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध है।
इस सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट में विभागों के प्रमुख अधिकारियों  राजस्व, खाद्य, कृषि, एनसीपीआई, मृदा स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और कई अन्य विभागों के सचिव तथा जिला के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक का लॉग इन आईडी बनाया गया है तथा 3800 से अधिक बैंक को भुइयां से एकीकृत किया गया है, जिससे किसी भूमि पर डुप्लिकेट ऋण प्रदाय किये जाने से रोका जा सकता है एवं ऋण की ऑनलाइन प्रविष्टि भी की जा सकती है। इस पुरस्कार को एनआईसी के वैज्ञानिक श्री सौरभ दुबे ने प्रतिनिधि के तौर पर ग्रहण किया।

Post navigation

Previous अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, प्रेमी फ़िट्नेस क्लासेज़ भिलाई का शानदार कार्यक्रम 
Next कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया जगदलपुर के कृषि, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित अनुसंधान कार्याें एवं विस्तार गतिविधियों को अवलोकन

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.