Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू

Abhinesh Pandey September 13, 2022

अक्टूबर माह से शुरू होगी खेल प्रतियोगिताएं

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा शानदार अवसर

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। खेलों के आयोजन की तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव खेल विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की प्रतियोगितायें छह स्तर पर आयोजित होंगी। इसमें राजीव युवा मितान क्लब, जोन स्तर, विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी। प्रतियोगितायें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक स्तर पर आयोजन समितियां गठित की जायेंगी जो खेलों के आयोजन की व्यवस्था, मानिटरिंग एवं आवश्यक प्रबंधन करंेगी।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ की खेल विधाएं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) बिल्लस, फुगडी, गेढ़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल हैं। खेल प्रतियोगितायें महिला और पुरूषों के लिए होंगी। इसमें 18 वर्ष तक आयु के लिए, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए खिलाड़ियों की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनवरी 2023 में आयोजित युवा महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Post navigation

Previous टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Next शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 18 को

Related Stories

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025

Recent Posts

  • राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • 11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • “आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

You may have missed

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025
कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न

December 9, 2025

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.