Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को अपास्त करने राज्यपाल को ज्ञापन – भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को अपास्त करने राज्यपाल को ज्ञापन – भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ

Abhinesh Pandey August 6, 2022

 

रायपुर। छत्तीसगढ विधानसभा द्वारा पारित छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी( संशोधन )विधेयक 2022 को अपास्त करने भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी के नेतृत्व में 4 अगस्त 2022 को राज्यपाल महोदया को तथा जिलाधीश के माध्यम से रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश संयोजक श्री द्विवेदी ने बताया कि
हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार द्वारा सहकारिता की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम में ऐसे संशोधन किए गए हैं जिससे सरकार के इशारे पर कांग्रेस के लोगों को उपकृत करने के लिए रजिस्ट्रार द्वारा सालों साल तक मनोनीत बोर्ड बनाया जा सकता है । श्री द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में किन्हीं विशेष परिस्थिति के कारण यदि सोसाइटी का चुनाव नहीं हो पाता था तो रजिस्ट्रार के लिखित आदेश से मात्र 06 माह के लिए प्रशासक की नियुक्ति किए जाने का प्रावधान था और बैंक के मामले में 01 वर्ष के अंतर्गत निर्वाचन कराए जाने की अनिवार्यता थी। किंतु उक्त संशोधन विधेयक के माध्यम से उक्त धारा को प्रतिस्थापित करते हुए सरकार की मंशा अनुरूप रजिस्ट्रार जब तक चाहे प्रशासक का कार्यकाल बढ़ा सकता है। अर्थात नामांकित बोर्ड सालों साल तक कार्य कर सकता है।एवं दूसरे संशोधन विधेयक में निचले स्तर की तीन चौथाई सोसायटीयों के निर्वाचन कराए जाने के बाद ही उससे संबद्ध उच्च स्तर की सोसायटीयों का निर्वाचन कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।जो न्याय संगत नहीं है।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि उक्त विधेयक के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों में जिलाधीश के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं, किसानों तथा सोसाइटी के सदस्यों के साथ राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित उक्त संशोधन विधेयक को महामहिम राज्यपाल महोदया के समक्ष मंजूरी के लिए भेजा गया है। श्री द्विवेदी ने बताया कि उक्त संशोधन विधेयक किसानों एवं सदस्यों के हित में नहीं होने के कारण तथा सहकारिता की मूल भावना के विपरीत होने के कारण निरस्त किए जाने योग्य है ।साथ ही सहकारिता की राजनीति करने वाले किसान नेताओं को सरकार ने उक्त संशोधन विधेयक लाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब गांव में सहकारिता के माध्यम से राजनीति करने वाले नेताओं को अपेक्स बैंक,मार्कफेड , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और लैंप्स तथा पैक्स सोसाइटीयों के बोर्ड में निर्वाचित होकर राजनीति करना सपना हो जाएगा। श्री द्विवेदी ने भूपेश सरकार से प्रतिप्रश्न किया कि कौन सी ऐसी परिस्थिति निर्मित हो गई थी कि सरकार प्रदेश की २०५८ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का निर्वाचन
ना कराकर उक्त संशोधन विधेयक के माध्यम से नामांकित बोर्ड नियुक्ति करने का प्रयास कर रही है। एक तरफ इनके नेता राहुल गांधी जी बोलते हैं कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो मैं पूछना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सहकारी सोसायटीयों का चुनाव ना कराकर क्या लोकतंत्र को मजबूत किया जा रहा है ?क्या यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है? सरकार सोसाइटीयों का निर्वाचन कराने से इसलिए घबरा रही है कि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा ।
अतः माननीय राज्यपाल महोदया से ज्ञापन के द्वारा अनुरोध किया गया है कि इस काले कानून को अस्वीकार कर अपास्त किया जाए।

ज्ञापन देने हेतु भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी, मीडिया प्रभारी सोमेश चंद्र पांडेय, सह मीडिया प्रभारी अमरजीत बक्शी, अभिषेक तिवारी, विकास अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण जिला संयोजक शिरीष तिवारी, रायपुर शहर सह संयोजक गीता ठाकुर, विक्रम ठाकुर, आशीष पांडेय, अनामिका शर्मा, अश्वनी वर्मा, माला उपाध्याय एवं रायपुर शहर एवं ग्रामीण के पधाधिकारी तथा किसान नेता मौजूद थे ।

Post navigation

Previous सूखे से निबटने के उपाय क्यों नहीं कर रहे भूपेश- भाजपा
Next एसईसीएल के बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की माकपा ने : कटघोरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.