Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में खेल महोत्सव संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में खेल महोत्सव संपन्न

Abhinesh Pandey January 30, 2023

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा बैंक स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक 28/01/2023 को प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमे बैंक के सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयों से चयनित 200 से अधिक खिलड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

CRGB खेल महोत्सव का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष श्री आई के. गोहिल ने शांति एवं सौहार्द का संदेश देते हुए गुब्बारे उड़ा कर किया। इस अवसर पर श्री आई के गोहिल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक परिवार के सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सभी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते हुये विजयी होने की शुभकामनाएँ दी।

खेल महोत्सव में दौड़ (महिला/पुरुष), बैडमिंटन(महिला/पुरुष), कैरम(महिला/पुरुष), शतरंज(महिला/पुरुष) एवं CRGB चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट(पुरुष) जैसे विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

बैंक के अध्यक्ष महोदय ने सर्वप्रथम दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर खेल महोत्सव की शुरूआत की गई ।

इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक श्री विजय अग्रवाल, महाप्रबंधक श्री ए के निराला, महाप्रबंधक श्री मित्तल, सहायक महाप्रबंधक श्री सतीश कश्यप, खेल संयोजक श्री डी के ध्रुव, क्षेत्रीय प्रबंधकगण, प्रधान कार्यालय के विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष महोदय के कर कमलों द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से 50 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई जिसके विजेता बैंक के महाप्रबंधक श्री ए के निराला एवं रनरअप सहायक महाप्रबंधक श्री सतीश कश्यप रहे।

मुख्य रूप से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहें :

क्रिकेट – क्षे. का. बिलासपुर ,

मैन ऑफ दी मैच- नंदन कुलकर्णी,

दौड़ (महिला) – प्रियंका सांगा ,

दौड़ (पुरुष) विवेक एवं स्वराज , बैडमिंटन एकल(महिला) -अनुपमा,

बैडमिंटन एकल(पुरुष)- विप्लव कुमार,

बैडमिंटन डबल(महिला) – अनुपमा/ट्विंकल ,

बैडमिंटन डबल(पुरुष)- सतवीर/नितिन,

कैरम(पुरुष)- विनय शर्मा ,

कैरम (महिला) – नेहा अग्रवाल,

शतरंज (महिला)- अंकिता दुबे एवं शतरंज (पुरुष)- विपुल।

Post navigation

Previous मंत्री डॉ. डहरिया विभिन्न कार्यक्रमों में हुये शामिल, विकास कार्यो की दी सौगात
Next सहकारी बैंक अधिकारियों को बिजनेस डाइवर्सशिफिकेशन का प्रशिक्षण

Related Stories

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

You may have missed

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.