Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े सभी कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े सभी कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

Abhinesh Pandey February 14, 2022

 

रायपुर,14 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ सहित राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ,कोटवार संघ, लिपिक संघ, लघु वेतन संघ,अधिकारी – कर्मचारी फेडरेशन संघ से परिचर्चा अनुसार जिला – रायगढ़ में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं न्यायालय तहसीलदार रायगढ़ में
परिसर के भीतर उपद्रवी तत्वों द्वारा नायब तहसीलदार सहित न्यायालयीन स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गठना पर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित 1-4 की पुलिस सुरक्षा बल व व्यवहार न्यायालय की तर्ज पर मोहरिर की व्यवस्था तथा भविष्य में उपरोक्त घटना की पुनरावृत्ति न होने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग पर सभी संघ के सहमति अनुसार प्रदेश भर के
तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निररीक्षक, पटवारी, कोटवार, लिपिक, भृत्य ने आज 14 फरवरी 2022 से काम बंद कर मांग पूरी होने तक अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गए हैं।
विदित हो कि जिला रायगढ़ में शुक्रवार को एक अधिवक्ता द्वारा कथित रूप से तहसीलदार के साथ न्यायालय में आदेश उपरांत विवाद किया गया, जिसमें सन्तुष्ट नही होने पर बाद में उसके द्वारा उकसाने पर 150 से 200 लोग जिसमे अधिवक्ता भी शामिल रहे, के द्वारा न्यायलयीन स्टाफ सहित नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर के साथ मारपीट की गठना को अंजाम देते हुए पूरे न्यायालय में भयाक्रांत माहौल उत्पन्न करते हुए लॉ एन्ड आर्डर की स्थिति निर्मित की गई, वीड़ियो वायरल किया गया। सोशल मीडिया में प्रचारित वीडियो में अधिवक्तागण न्यायालय में
कानून व्यवस्था को तार-तार करते स्पष्ट दिख रहे है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा
उक्त घटना की निंदा करते हुए शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने
जिला- रायगढ़ पहुंचकर अन्य संघों की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर एवं पुलिस
अधीक्षक को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। शाम को ज्ञापन में उल्लेखित मांगों की पूर्ति नही होने पर सर्व
संघों की परिचर्चा एवं सहमति अनुसार दिनांक 14,02.2022 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन
हडताल की घोषणा की गई थी। मांग पूरी नही होने पर निर्णय अनुसार आज से क्रियान्वयन प्रारम्भ
हो चुका है । प्रदेश कार्यकारिणी यह स्पष्ट करना चाहती है कि हमारी लड़ाई विद्वान अधिवक्ताओ से
नही है बत्कि उन उपद्रवी तत्वों से है जिन्होंने कानून की आड़ में इस घटना को अंजाम देकर पूरी
कानून व्यवस्था को न केवल तार- तार कर कटघरे में खड़ा किया है बल्कि नेक नियति से काम
करने वाले अधिवक्ताओं की गरिमा को भी ठेस पहुचाया है। हम संघ के माध्यम से अधिवक्ता संघ से
आहवान करते है कि ऐसे वकीलों का साथ न देकर, व्यवस्था को दुरुस्त करने में साथ दे।
साथ ही अवगत कराना चाहेंगे कि प्रदेश के सभी तहसीलदार/ नायब तहसीलदार
राजस्व न्यायालय में पीठासीन अधिकारी की भूमिका के निर्वहन सहित 24 घंटे कानून व्यवस्था को
दुरुस्त बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की भूमिका का निर्वहन करते है जहां हमेशा
वाद-विवाद सहित शांतिभंग होने की संभावना बनी रहती है। निर्वाचन को अद्यतन बनाये रखने हेतु

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भूमिका निभाने एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के
तहत आय, जाति, निवास सहित कई अन्य ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करते है जिसमे हर किसी
को जल्दबाजी रहती है।
ऐसे में लंबे अरसे से वेतन विसंगति और असुरक्षा की मार झेलते हुए अनवरत सभी
को झेलकर कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने विगत समय अंतागढ़ तहसील, जिला- कांकेर
में अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही में माननीय जनप्रतिनिधि द्वारा तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार,
बिलासपुर जिला कार्यालय में झूठे तथ्यों के आधार पर हंगामा, सीमगा में तहसीलदार का निलंबन,
अवैध परिवहन में कार्यवाही के दरमियान तहसीलदार पर हमला जैसी कई घटनाएं है जिन पर हमने
केवल ज्ञापन देकर संतुष्टि कर ली परंत् इस बार न्यायालय की अवमानना अस्वीकार है सभी पर
तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही हेत् पहल हो और तहसीलदार/ नायब तहसीलदारों के हितों
को भी संरक्षित करते हुए कार्यवाही की जाए।

हालांकि तीन वकीलों की गिरफ्तारी के बाद केवल एक को ही गिरफ्तार किया जाना है और शाम तक उसकी भी गिरफ्तारी हो जायेगी। इसलिए माना जा सकता है कि कल से कामकाज फिर से सामान्य हो जायेगा।
राजधानी रायपुर के धरना स्थल बूढ़ापारा में भी तहसीलदार व अन्य कर्मी बैठे हुए हैं।  नायब तहसीलदार से हुई मारपीट मामले में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार को हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें संघ से जुड़े तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, कोटवार और कार्यालय का स्टॉफ भी शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सोमवार सुबह जांजगीर के डभरा के पास से एक आरोपी वकील जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोपहर तक अन्य आरोपी वकील दीपक मूणक की भी गिरफ्तारी हो गई है। रविवार को भी पुलिस ने एक आरोपी वकील भुवन साव को गिरफ्तार किया था। अब सिर्फ एक आरोपी बाकी रह गया है।

Post navigation

Previous स्वदेशी मेला का आयोजन  04 मार्च से 10 मार्च , साइंस कॉलेज मैदान में
Next मैट्स यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 21 को

Related Stories

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026

Recent Posts

  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • 15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

You may have missed

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.