Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

Abhinesh Pandey July 16, 2023

 

रायपुर, 16 जुलाई 2023

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के कलाकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में पद्मश्री पुरुस्कार विजेता, राज्य पुरुस्कार विजेता, लोक कलाकार, फ़िल्म आर्टिस्ट, तकनीशियन और निर्माता – निर्देशकों से मुलाकात कर विभिन्न मुददों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ख्यातिलब्ध कलाकार यहां उपस्थित हैं, आप सबका मैं स्वागत अभिनंदन करता हूँ। आया हूँ तो आप सबके साथ सेल्फी खिचवाऊंगा। छत्तीसगढ़ राज्य के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहरों को बचाने और संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री ने नाचा के पुरोधा स्वर्गीय हबीब तनवीर, चन्दैनी गोंदा के संस्थापक स्व. खुमान साव का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा लोक कला के जरिए छत्तीसगढ़ को विशेष पहचान दिलाई। इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, पद्मश्री श्री भारती बंधु, पद्मश्री श्री मदन चौहान, पद्मश्री श्री उषा बारले, निर्माता निर्देशक श्री मनोज वर्मा, श्री सतीश जैन, श्रीमती रजनी रजक समेत प्रदेशभर के कलाकार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि कलाकार जब अपनी प्रस्तुति देते हैं तो वह समाज की जनभावना को रेखांकित और प्रस्तुति के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक विधा कर्मा के अनेकों शैलियां प्रचलित हैं, अनेक विधाओं में नई शैलियां कलाकारों ने निकाली हैं। छत्तीसगढ़ में गायी जाने वाली पंडवानी पूरे देश में नहीं गायी जाती। भरथरी, पंथी जैसी विधाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने का काम हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खानपान, हमारी बोली भाखा, संगीत, गीत, नृत्यशैली सबको उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक जोड़ने का काम कलाकारों ने किया है। जब एक दौर था जिसमें नाचा मशाल जलाकर किया जाता था। फिर माईक सेट का दौर आया। उन्होंनेे कहा कि रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राम वन गमन परिपथ को विकसित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के हर विकासखण्ड मुख्यालय में मॉडल जैतखाम बनाने की बात दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने बचपन से जुड़े अपने अनुभव भी सुनाए। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन कलाकारों से जुड़ा रहा, लोक कला के ज्यादातर विधाओं का प्रभाव मेरे जीवन में पड़ा। छत्तीसगढ़ की पहले जब चर्चा होती थी तो नक्सल घटना, जवानों की शहादत की खबरें आती थी। अब यहां की संस्कृति और परंपरा की चर्चा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई, कलाकारों को भी इसका लाभ मिल रहा है, मुझे इसकी खुशी है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, हमने अरपा पैरी के धार को राजगीत बनाया। तीज-तिहार की छुट्टियां घोषित की, अब सब तीज-तिहार मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जेब में पैसा रहता है तो तीज-तिहार का आनंद ही अलग होता है, इसलिए हमने किसानों को उऋण किया और अब समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का पैसा भी दे रहे हैं। पहले लोग बोरे बासी खाने में संकोच करते थे, लेकिन अब श्रमिक दिवस 1 मई को बोरे-बासी दिवस घोषित करने के बाद से सब लोग न केवल बोरे-बासी खाते हैं बल्कि सोशल मीडिया में फ़ोटो भी अपलोड करते हैं।

Tags: भेंट-मुलाकात

Post navigation

Previous कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी हरेली तिहार की बधाई
Next धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में हरेली महोत्सव में शामिल हुए भावेश बघेल

Related Stories

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026
राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

August 26, 2026
सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम
  • एनटीपीसी सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026
राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

August 26, 2026
सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

August 26, 2026
कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.