Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छग सरकार का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश चुनाव में बनेगा रोल माडल – प्रमोद दुबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छग सरकार का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश चुनाव में बनेगा रोल माडल – प्रमोद दुबे

Abhinesh Pandey October 20, 2022

 

* मंडी विधानसभा में चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा*

रायपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंडी विधानसभा में एआईसीसी की ओर से नियुक्त प्रभारी रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने मोर्चा संभालते हुए लगातार बैठक करने के बाद सह-प्रभारी विजय साहू व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर के साथ शहरी इलाके में चुनाव प्रचार शुरू किया। वहीं बाजारों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से यह बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर किस प्रकार विकास कार्यों को अंजाम दिया जायेगा, जो आज वर्तमान भाजपा सरकार के चलते हो नहीं पा रहा है। इस चुनाव में पार्टी की ओर से तय घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि कांग्रेस सरकार आने पर उन्हे क्या-क्या सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी।
श्री दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे कर लिए हैं जो नहीं हो पाए हैं वह एक साल के भीतर पूरे कर लिए जायेंगे। गांव गोठान से लेकर किसान, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग राज्य सरकार की नीतियों से खुश हैं। कोरोनाकाल में भी एक मात्र राज्य रहा छत्तीसगढ़ जिस पर आर्थिक मंदी का साया नहीं पड़ा। गोबर और गो मूत्र की योजना को खुद आज गैर कांग्रेस शासित राज्य के सरकार स्वीकार रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी गोधन योजना की प्रशंसा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्य ही हिमाचल प्रदेश चुनाव में रोल माडल बनेगा और आपकी खुशहाली के लिए क्या कुछ होगा स्वंय लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कि मुख्य चुनाव आब्जर्वर हैं पूरे प्रदेश का दौरा कर बतायेंगे।
इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा की खिलाफत खुद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस भारी असंतोष का फायदा भी कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस अपने कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं रखती है। जो चुनाव में कहा जा रहा है वह अवश्य पूरा होगा, इसके लिए सत्तासीन भाजपा सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार बनानी होगी।
हिमाचल प्रदेश चुनाव के मुख्य आब्जर्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, चंद्र देव रॉय, विजय साहू ने घोषणा पत्र पर मंडी विधानसभा में – नुक्कड़ में चर्चा – कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसे स्थानीय लोगों ने काफी पसंद किया।

Post navigation

Previous कांग्रेस स्वीकार कर ले की उसने सत्ता की लालसा में जनता से झूठे वादे किए:अमित चिमनानी
Next BJP पार्षदों का निगम मुख्यालय में प्रदर्शन

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.