Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चेम्बर भवन में किड्स कार्निवल समारोह का हुआ सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चेम्बर भवन में किड्स कार्निवल समारोह का हुआ सफल आयोजन

Abhinesh Pandey February 21, 2023

महिला चेम्बर के सानिध्य में बच्चों के छुपे हुए हुनर को निखारने

रायपुर।

महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर द्वारा चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में दिनांक 20 फरवरी 2023 को 10 वर्ष की आयु तक के किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया।

महिला चेंबर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि किड्स कार्निवल आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा और गतिविधियों को दिखाने और मंच पर प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। माता पिता को उनके बच्चों की प्रतिभा से रूबरू कराना है आमतौर से माता-पिता को अपने बच्चों के संबंध में पढ़ाई के अतिरिक्त कुछ और महसूस नहीं हो पाता जबकि प्रत्येक बच्चे में कुछ ना कुछ हुनर होता है उसी हुनर को किड्स कार्निवल समारोह की माध्यम से उजागर किए जाने का प्रयास है। समारोह में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु प्रश्नोत्तरी काल भी रखा गया तथा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता कहानी सुनाना कविता पाठ जैसी एक्टिविटीज रखी गई जिससे कार्निवल मनोरंजन से भरपूर बना रहा।

महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया आज छोटे बच्चों के लिए कार्यक्रम रखा। छोटे बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों के टॅलेंट को एक मंच दिया।
इस प्रोग्राम की खासियत यह रही कि तीन बच्चे न सुन सकते हैं न बोल सकते उन तीनों ने बहुत ही गजब प्रागोम किया। एक बच्चा डाक्टर साहब बन सबको इशारे से समझा रहा है कि मैं डाक्टर बन सब की सेवा करुंगा। दूसरा बच्चा बता रहा है कि मैं बड़ा होकर रंग-बिरंगे बलून बिक्री करुंगा एवं सभी कलर बता रहा है। तीसरी बच्ची झांसी की रानी बन कह रही है कि अपने वतन की रक्षा करुंगी।

बच्चों को आगे लाने उनका हौसला बढ़ाने में महिला चेंबर का विशेष प्रयास रहा।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश चेम्बर मंत्री श्री शंकर बजाज, प्रीति उपाध्याय और सरप्राइज गिफ्ट कॉर्नर शंकर नगर के कपिल एवं जज के रूप में श्रीमती समता अग्रवाल और श्रीमती कंचन बजाज की सक्रिय भूमिका रही।
श्री संदीप शर्मा द्वारा संचालित लावण्या अकादमी के 20 बच्चे, अर्पण दिव्यांग स्कूल के 4 बच्चे मूक-बधिर अन्य श्रेणियों के बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन महिला चेम्बर पदाधिकारी नीलम दिवाकीर्ति, प्रीति उपाध्याय एवं अनमोल परवानी ने किया।
श्रीमती अरोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला चेम्बर की पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर महिला चेम्बर संरक्षक आभा मिश्रा, अध्यक्ष मधु अरोरा, नीलम दिवाकीर्ति, भवानी राव, प्रीती उपाध्याय, कांता धीमान, सपना द्विवेदी, सुनीला अग्रवाल, सोमा घोष, प्रीति मिश्रा, विनीता शुक्ला, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, सलाहकार-सुरिन्दर सिंह, संगठन मंत्री-महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, मंत्री-संदीप शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा, नितिन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू – केदार कश्यप
Next एस. एम. सी. सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का एक और विस्तार, 22 फरवरी से 

Related Stories

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026

Recent Posts

  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

You may have missed

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.