Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला का आयोजन हुआ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला का आयोजन हुआ

Abhinesh Pandey June 10, 2023

 

चेम्बर पदाधिकारी और संघो के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 10 जून 2023 को चेम्बर कार्यालय में ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे योग गुरु नेहा श्रीवास्तव ने योग से जुड़ी साधनाओं, आसनों तथा योग की बारीकियों को विस्तार से बताया।

प्रदेश चेम्बर महामंत्री श्री अजय भसीन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला का आयोजन आज सुबह 7 से 9 बजे तक चेंबर भवन में चेंबर मंत्री संदीप शर्मा एवं चेंबर सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा के संचार हेतु इस योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे चेम्बर पदाधिकारी और संघों के प्रतिनिधियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। 85 वर्षीय ऊर्जावान ठाकुर गौतम सिंह ने लगातार 10 मिनट तक शीर्षासन किया एवं उपस्थित योग साधकों को भी इस प्रकार का योग करने हेतु प्रेरित किये।

चेंबर महामंत्री श्री भसीन ने आगे कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त व्यापारी एवं आमजन यह शपथ लें कि अपने जीवन में योग को अपनाकर एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व ऊर्जा संचारण दिवस के रूप में योग शिविर के माध्यम से पूरे प्रदेश में योग की महत्ता का संदेश देना चाहते हैं।

योग शिविर में योग गुरु नेहा श्रीवास्तव ने योग द्वारा कैसे खुद को स्वस्थ रखें कैसे मन को शांत रखें इसके बारे में जानकारी दी।

ऊर्जा संचारण दिवस योग कार्यशाला की शुरुआत जुंबा नृत्य से शुरू की गई तत्पश्चात योगाभ्यास किया गया जिसकी शुरुआत त्राटक से की गई यह ध्यान की एक विधि है जिसमें किसी वाह्य वस्तु को टकटकी लगाकर देखा जाता है। इसके लिए त्राटक केंद्र को अपने से लगभग 3 फीट की दूरी पर अपनी आंखों के बराबर स्तर पर रखकर उसे सामान्य तरीके से लगातार बिना पलक झपकाए जितनी देर तक देख सकें देखें।

मन में कोई विचार न आने दें। धीरे धीरे मन शांत होने लगता है। योगाभ्यास में आगे चक्रासन, पर्वतासन एवं प्राणायाम भी कराया गया।

 

योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम के अगली कड़ी में लोगों का डाइट कैसा हो इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

श्री असीम सहगल ने बताया कि आज के इस भागमभाग भरी जिंदगी में इंसान अपने भोजन आहार(डाइट) को दरकिनार कर देता है जो भविष्य में होने वाले बीमारियों का मुख्य कारण है इसलिए यदि हमें हमेशा फिट रहने के लिए योग के साथ साथ एक संतुलित डाइट की भी आवश्यकता होती है।

योग गुरु नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी एवं उत्तम गोलछा जी ने शिविर में उपस्थित सभी व्यापारियों को दैनिक जीवन में प्रतिदिन योग शामिल करने का संकल्प दिलवाया।

योग शिविर में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला चेम्बर, युवा चेम्बर एवं अन्य संघों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिसमें चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-जय नानवानी, विकास पंजवानी, संगठन मंत्री-वैभव सिंहदेव, मंत्री-राजेन्द्र खटवानी, लोकेश साहू, दिलीप इसरानी, गोविंद माहेश्वरी, संदीप शर्मा, विक्रांत राठौर, शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, संास्कृतिक प्रभारी-आलोक शर्मा, विनोद साहू सचिव, बंजारी रोड व्याापारी संघ, राजेन्द्र पारख, ठाकुर गौतम सिंह, आशीष कुशवाहा, कुणाल कुमार, खिलेश, युवा चेम्बर-जयेश पटेल, राहूल पटेल,हिमांशु वर्मा, महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, हेमल शाह, अंजना पिथालिया, सपना द्विवेदी, ज्योति सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post navigation

Previous धान समेत सभी अनाजों के समर्थन मूल्य में बढ़त पर प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जारी किए आंकड़े
Next स्कूली बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोली-भाषा में कहानियां पुस्तक में होंगे रूचिकर चित्र

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.