Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गणेश राम चंद्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नये प्रदेशाध्यक्ष होंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गणेश राम चंद्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नये प्रदेशाध्यक्ष होंगे

Abhinesh Pandey July 19, 2022

00 31 अगस्त तक अजय तिवारी प्रांत अध्यक्ष बने रहेंगे

रायपुर। दुर्ग के खालसा स्कूल सभागार में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सांतवें प्रांतीय अधिवेशन में बिलासपुर जिला शाखा अध्यक्ष श्री गणेश राम चंद्रा को निर्विरोध प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा के सेवानिवृत्ति उपरांत प्रमुख संरक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी पीआर यादव द्वारा सभी जिला तहसील विकास खंडों के अध्यक्षों की उपस्थिति में बिलासपुर जिला शाखा अध्यक्ष श्री गणेश राम चंद्रा को निर्विरोध प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके नाम के बाद किसी ने भी दावेदारी नहीं की थी, किंतु वर्तमान पूर्णकालिक अध्यक्ष अजय तिवारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति होने तक प्रांतीय अध्यक्ष बनें रहेंगे। उसके बाद श्री जी आर चंद्रा एक सितंबर को विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उक्त जानकारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी ने देते हुए बताया है कि सप्तम प्रांतीय अधिवेशन में हजारों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों के इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्री अरुण वोरा विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वेबरेज कॉरपोरेशन तथा विशिष्ट अतिथि दुर्ग के महापौर श्री बाकलीवाल के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संयोजक कमल वर्मा, महासचिव राजेश चटर्जी, संरक्षक शालिक सिंह ठाकुर, महामंत्री उमेश मुदलियार, रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र टांडी, सेवानिवृत्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संग के प्रांत अध्यक्ष एम पी आड़े, कृषि विकास अधिकारी संध अध्यक्ष जी एस यादव, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव आलोक जाधव, नरेश वाढ़ेर, सी एल दुबे, टार्जन गुप्ता प्रवीण डिढ़वंशी, बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष जगत मिश्रा, बाबा चौहान, विजय लहरें आदि ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश के 28 जिलो के तहसील विकासखंड के पदाधिकारियों ने निर्वाचन में भाग लिया। जिसमें कृष्णा साहू रामकिशोर शुक्ला, कलीमुल्ला खान, ए सुधाकर, जे पी उपाध्याय,जी पी कदम नंदकिशोर शर्मा, आनंद सिंह, राधे लाल भारद्वाज, सहित दंतेवाड़ा सुकमा से लेकर सूरजपुर अंबिकापुर तक के संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिला प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, उत्तरा अंबाडे एवं उषा सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग। मुख्य अतिथि श्री अरुण वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन उपस्थित विशाल कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए प्रगट किया। उन्होंने दुर्ग कर्मचारी भवन के जीणोद्धार के लिए भी शासन अथवा विधायक निधि से आर्थिक सहयोग करने का संकल्प दौर आया है।

Post navigation

Previous सावन के प्रथम सोमवार को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने की भगवान महादेव की पूजा अर्चना
Next सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, राज्यों को जारी किया नोटिस

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.