Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो- 2022 : 26 से 28 अगस्त को इंडोर स्टेडियम में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो- 2022 : 26 से 28 अगस्त को इंडोर स्टेडियम में

Abhinesh Pandey August 19, 2022

 

रायपुर। प्रापर्टी लेने के सबसे अच्छे अवसर पर क्रेडाई छत्तीसगढ़ की ओर से प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो 2022 की तारीख 26 से 28 अगस्त जैसे ही घोषित हुई है, बिल्डर्स-डेवलपर्स में ही नहीं बल्कि प्रापर्टी बायर्स में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। क्रेडाई है तो भरोसा है..इस भरोसे पर ही वे खरीदी करने तैयार हैं। अभी से काफी इंक्वायरी आने शुरू हो गए हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को इस प्रापर्टी एक्सपो का किस बेसब्री से इंतजार था। इसलिए कि रेसिडेंशियल हो या कमर्शियल एक ही जगह पर उन्हे चयन का अवसर सारे विकल्प के साथ मिलेंगे क्योकि हर क्षेत्र में प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे बिल्डर्स के स्टाल यहां उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह भी है कि यदि प्रापर्टी पसंद आ गई है तो बायर्स को साइट विजिट भी कराया जायेगा। यदि बायर्स को कुछ आर्थिक दिक्कत आ गई तो फाइनेंस के लिए बैंक के स्टाल भी एक्सपो में रहेंगे। कह सकते हैं सबके लिए सब कुछ एक्सपो में मिलेगा।
क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री मृणाल गोलछा, सचिव एवं प्रोग्राम चेयरमेन श्री संजय रहेजा एवं उपाध्यक्ष पंकज लाहोटी ने बताया कि प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन क्रेडाई पूरी तैयारी के साथ कर रहे हैं। निश्चित रूप से बायर्स अपनी जरूरतें इस एक्सपो में तब्दील कर सकेंगे। पिछले क्रेडाई एक्सपो का अनुभव ले चुके लोगों को इस बात की उम्मीद है कि अब कि बार और भी नए लोकेशन में, नई और बेहतर सुविधाओं के साथ प्रापर्टी खरीदने का मौका मिलेगा।
इस बार क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो तीन दिन 26 से लेकर 28 अगस्त राजधानी के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। जहां पर 40 से भी अधिक बिल्डर्स हिस्सा लेंगे। हर बजट,हर लोकेशन और हर जरूरत के अनुसार फ्लैट, बंगले, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल ऑफिस खरीदने का अवसर मिलेगा। स्पॉट बुकिंग पर ढेरों ऑफर्स पाने का भी अवसर मिलेगा। ऑन स्पाट बुकिंग पर काफी सारे उपहार क्रेडाई की ओर से दिए जाते हैं।। पिछले साल बंफर ड्रा में एक्टिवा दिया गया था, इस बार भी ऐसा ही कुछ रहेगा। सोने के सिक्के, होम एप्लायंसेस व अन्य उपहार दिये जायेंगे। डेवलपर्स अपनी ओर से अलग आफर्स देते हैं। वर्तमान प्रापर्टी मार्केट के हिसाब से देखें तो खरीदी के लिए यह सबसे अच्छा समय है। किराये के मकान में रहने वाले लोग भी ईएमआई का समायोजन कर खरीदी कर सकते हैं।
क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो 2022 में, प्रापर्टी लेने वालों को फाइनेंस की आसान सुविधा भी मिलेगी इसलिए कि होम लोन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंकों के स्टाल भी यहां होंगे। लोन के क्या प्रोसेस हैं, ईएमआई और अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूरी जानकारी के साथ वे उपलब्ध करायेंगे। फूड जोन का भी एक अलग डोम होगा। आयोजन को सफल बनाने और लोगों को अधिकाधिक सुविधा मिल सके इसलिए क्रेडाई की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।

एक्सपो के प्रायोजक –
एचडीएफसी लिमिटेड, एपी होम्स बाय एशियन पेंट्स,पापुलर पेंट्स, एसबीआई, एमांजा पूल, मैजिक पेंट्स, इंडियन बैंक।
रेडियो पार्टनर-माय एफ एम। आउटडोर पार्टनर-एएसए। डिजिटल पार्टनर-वाया मीडिया।

Post navigation

Previous सिसोदिया के सरकारी आवास समेत 7 राज्यों की 21 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी
Next गृहमंत्री ने ली रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक, सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.