Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्या कभी एआईसीसी में झंडा फहरा पाएंगे भूपेश- मूणत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्या कभी एआईसीसी में झंडा फहरा पाएंगे भूपेश- मूणत

Abhinesh Pandey January 25, 2023

 

*डॉ. रमन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बघेल पर कटाक्ष*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गणतंत्र दिवस पर पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आये दिन डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध अपनी संस्कारजन्य अशिष्ट टीका टिप्पणी करने वाले बघेल क्या कभी कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरा पाएंगे। उन्हें डॉ. रमन सिंह का कद अब समझ में आ जाना चाहिए कि सब्जबाग दिखाकर एक बार सत्ता हासिल कर जनता को निराश करने वाले किसी मुख्यमंत्री और शालीनता पूर्ण कर्मठता के साथ लगातार 15 साल तक विकास तथा जनसेवा की राजनीति करने वाले विराट व्यक्तित्व में क्या अंतर होता है।

पूर्व मंत्री मूणत ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी आपको मुख्यमंत्री बने मात्र 4 वर्ष हुआ है।रमन सिंह जी तो 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में ध्वज फहराते रहे हैं। डॉ. रमन सिंह के स्तर तक पहुंचने के लिए आपको अभी बहुत लंबा सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है। भाजपा अपने कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ता ही नेतृत्व करते हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनता है। कार्यकर्ता पार्षद से केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनता है। कार्यकर्ता राष्ट्रीय मुख्यालय में ध्वज फहरा आता है। कांग्रेस चाटुकारों की फौज है। गांधी परिवार के अलावा किसी का कोई सम्मान नहीं है। भूपेश बघेल जैसे सभी कांग्रेस नेता गांधी परिवार की सेवादारी में लगे रहते हैं।

पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में ध्वजारोहण का सम्मान मिला है तो भूपेश बघेल को ईर्ष्या हो रही है। उन्हें यह पीड़ा इसलिए है कि वे परिवार विशेष की अगली पीढ़ी के सामने किसी दरबारी के समान हाथ बांधकर, नजरें नीची करके सेवक की मुद्रा में खड़े होने के लिए अभिशप्त हैं। क्योंकि वे उस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वालेंटियर हैं जो जनसेवा के नाम पर राजनीतिक संस्थान चला रही है। भूपेश बघेल जी चिंता न करें, डॉ. रमन को भाजपा में बड़े दायित्व मिलते रहे हैं, मिलते रहेंगे।
उन्होंने कहा भूपेश जी आपकी चला चली की बेला है।आप अपने भविष्य की चिंता करें।

Post navigation

Previous मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
Next केटीयू के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म “तै कोन अस” का हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.