रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर माना विमानतल पर पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह सहित प्रदेश संगठन के दिग्गज नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद शाह दुर्ग जिला के लिए रवाना हो गए।
