रायपुर।
कृति ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशन में सृजन – 22 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आत्मानंद स्कूल, चंदखुरी, नरदहा, मोनेट स्कूल, वामनराव लाखे स्कूल, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के छात्र- छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया |
इस अवसर पर जेडी शर्मा जी ने ” मांझी रे ” गा कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया | कृति के डायरेक्टर सर ने श्री अभिषेक अग्रवाल सर ने कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती शीर्षक से सभी छात्रों को कोशिश करते रहने के लिए प्रेरित किया | सभी स्कूलों के प्राध्यापकों ने कृति के इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया व भविष्य में भी छात्रों को ऐसा प्लेटफॉर्म देने का आग्रह किया |
