Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • किसानों की मदद के लिए जिलों में केसीसी शिविर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की मदद के लिए जिलों में केसीसी शिविर शुरू

Abhinesh Pandey September 23, 2022

कोरिया जिले में पहले दिन 266 किसानों ने किए आवेदन, मौके पर ही 126 के बने केसीसी

28 सितंबर तक कोरिया जिले के सहकारी समितियों में होंगे शिविर आयोजित

 रायपुर 23 सितम्बर 2022/

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा सीधे लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोरिया जिले के कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर की शुरुआत की गई है।जिले की समस्त आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में यह शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर में कृषि एवं इससे संबद्ध विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहें हैं।  इसमें वन विभाग, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी तथा रेशम विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। शिविरों में किसानों से आवेदन के पश्चात केसीसी जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को लाभकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जा रही है।
किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए सहकारी साख समितियों के माध्यम से किसान बिना किसी राशि के अपने प्रत्येक खेती के खाद बीज और नगद राशि प्राप्त कर सकते हैं। एक फसल के बाद यह ऋण बिना किसी ब्याज के तुरंत पटाया जा सकता है। आवेदक किसान जिसके पास किसी भी स्तर की खेती योग्य जमीन हो वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक की उम्र 18 से 75 साल के बीच होनी चाहिए। 60 से अधिक आयु के किसानों को एक अन्य सहयोगी की आवश्यकता होगी। आवेदन करने के लिए किसान को शिविर में अपना आधार कार्ड, नक्षा, खसरा, बी वन, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता की पास बुक लाकर मात्र एक आवेदन पत्र भरना होगा।

पहले दिन 266 किसानों ने किए आवेदन, मौके पर ही 126 के बने केसीसी

कोरिया जिले में सहकारी साख समितियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के धौराटिकरा तथा सोनहत के रजौली समिति में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में कुल 266 किसानों ने आवेदन किए, जिनमें 126 किसानों को मौके पर ही केसीसी उपलब्ध करा दिया गया है।

Post navigation

Previous ​​​​​​​रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिए आम जनता के लिए निर्धारित टिकट दरों पर बस सुविधा उपलब्ध
Next रेल सुविधा को मोदी सरकार ने मजाक बना दिया : कांग्रेस

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.